Homeमध्यप्रदेशपत्नी का शव छोड़कर फरार पति, पुलिस ने की शिनाख्त:मंडीदीप की युवती...

पत्नी का शव छोड़कर फरार पति, पुलिस ने की शिनाख्त:मंडीदीप की युवती ने की थी लव मैरिज, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

पीथमपुर में एक नवविवाहिता नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद उसका पति शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मृतका की पहचान भोपाल के मंडीदीप निवासी पूनम प्रजापत के रूप में की है। गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि पूनम को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित करते ही पति मौके से भाग गया। एक दिसंबर 2023 में किया प्रेम विवाद पूनम ने 1 दिसंबर 2023 को प्रेम विवाह किया था। इस शादी के बाद से उसका अपने परिजनों से सीधा संपर्क नहीं था। परिवार को इस विवाह के बारे में लगभग एक महीने पहले ही पता चला था। वह बीते 4 अगस्त से अपने पति के साथ विश्वास नगर में जावेद नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रही थी। उसका पति औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहा था। मकान मालिक के अनुसार, करीब चार-पांच दिन पहले दोनों परीक्षा देने की बात कहकर बाहर गए थे। दोनों के मोबाइल बंद थे सूचना मिलने पर पीथमपुर पहुंचे मृतका के बड़े भाई दीपक प्रजापति ने बताया कि पूनम और उसके पति दोनों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। पति के इस तरह शव छोड़कर गायब हो जाने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर गहनता से छानबीन करने और आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाने की मांग की है। रिपोर्ट आने पर होगा खुलासा पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टर अजीता मिश्रा के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों का खुलासा विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने फिलहाल जीरो पर कायमी कर मामले की आगे की जांच के लिए केस किशनगंज थाने भेज दिया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here