Homeमध्यप्रदेश200 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे प्राधिकरण अध्यक्ष, VIDEO:महिला आयोग अध्यक्ष...

200 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे प्राधिकरण अध्यक्ष, VIDEO:महिला आयोग अध्यक्ष के काफिले से ट्रैफिक जाम; कांग्रेस बोली- PM की अपील की उड़ी धज्जियां

पीएम मोदी की अपील का असर मध्य प्रदेश के बीजेपी नेताओं में नहीं दिखा। छतरपुर और सिंगरौली में नेताओं ने बड़े काफिलों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। छतरपुर में महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव ने सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकाला, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। वहीं सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ई-रिक्शा से बैढ़न पहुंचे, लेकिन उनके साथ 200 वाहनों का काफिला चला। इसके अलावा पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष सौभाग्य सिंह, लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह और भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने भी 200 गाड़ियों का काफिला निकाला। पहला मामला- शक्ति प्रदर्शन से ट्रैफिक जाम छतरपुर में महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव ने सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकाला। भाजपा कार्यालय के सामने सड़क पर लंबी कतार लगने से ट्रैफिक जाम हो गया। ट्रैफिक जाम से राहगीर परेशान होते रहे। लग्जरी गाड़ियां काफी देर तक सड़क से नहीं हटीं। राहगीरों में नाराजगी दिखी। ये तस्वीरें देखिए… दूसरा मामला- सिंगरौली में 200 से अधिक गाड़ियों का काफिला सिंगरौली में विकास प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल मोरवा स्थित अपने आवास से ई-रिक्शा में बैठकर बैढ़न तक पहुंचे, लेकिन उनके पीछे 200 से अधिक गाड़ियों का काफिला चला। उन्होंने मोरवा से माजन मोड़ तक करीब 27 किलोमीटर यात्रा की। मामले पर वीरेंद्र गोयल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के आह्वान का पूरी तरह समर्थन करते हैं। इसी वजह से वह खुद ई-रिक्शा में सवार होकर निकले थे। पीछे चल रहा काफिला कार्यकर्ताओं और समर्थकों का था, जो उत्साह में शामिल हुए थे। उन्हें रोक पाना संभव नहीं था। ये तस्वीरें देखिए… सादगी के साथ कार्यभार ग्रहण करेंगे अध्यक्ष मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था- सरकार ने यह तय किया है कि नवनियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारी सादगी के साथ कार्यभार ग्रहण करेंगे। ईंधन बचत सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कांग्रेस बोली- सत्ता में बैठे लोगों के लिए अलग नियम कांग्रेस ने X पर लिखा—सौभाग्य सिंह ठाकुर को मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उज्जैन से भोपाल तक गाड़ियों का लंबा काफिला निकाला गया। कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा- एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के नेता इस अपील की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। कांग्रेस ने इसे “जनता के लिए त्याग और सत्ता में बैठे लोगों के लिए अलग नियम” करार दिया। इन्होंने भी की अनुशासनहीनता, लेकिन कार्रवाई नहीं 1. मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ने अपना रसूख दिखाते हुए करीब 700 वाहनों का काफिला निकाला और उज्जैन से भोपाल पदभार ग्रहण करने पहुंचे। इससे सड़क पर जाम की स्थिति रही। 2. मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी लंबे-चौड़े काफिले के साथ खंडवा की सड़कों पर नजर आए। 3.भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी 200 गाड़ियों का काफिला लेकर सिद्ध स्थल बगीचा सरकार मंदिर पहुंचे। 4. मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे। हालांकि, उनके समर्थकों का कार और बाइक काफिला साथ-साथ चलता नजर आया। 5. मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन भी ई-रिक्शा से भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे केवल तीन लोगों के साथ आए थे, बाकी लोग किस वाहन से पहुंचे, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। ……………………………………….. यह खबर भी पढ़ें सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ई-रिक्शा से बैढ़न पहुंचे: पीछे दौड़ा 200 वाहनों का काफिला सिंगरौली विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल गुरुवार को मोरवा स्थित अपने आवास से ई-रिक्शा में सवार होकर बैढ़न जिला मुख्यालय पहुंचे। उनकी इस यात्रा के पीछे 200 से अधिक वाहनों का लंबा काफिला भी चला। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here