Homeमध्यप्रदेशपीथमपुर के स्क्रैप गोडाउन में लगी आग:सेक्टर तीन में तेजी से फैली,...

पीथमपुर के स्क्रैप गोडाउन में लगी आग:सेक्टर तीन में तेजी से फैली, आसपास की कंपनियां भी चपेट में आईं

मध्य प्रदेश के औद्योगिक नगर पीथमपुर के सेक्टर-3 स्थित एक स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई है। आग इतनी विकराल है कि धुएं का गुबार दूर-दूर तक देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पीथमपुर क्षेत्र के तीनों थाना प्रभारी (TI) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस और प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।” मौके पर चार दमकल, सड़क सील सेक्टर तीन की अल्पा इंड्रस्टीज जोकि स्क्रेप गोडाउन बताया जा रहा है। आग वहां से लगी और फैलते हुए आस-पास की कंपनियों को चपटे में ले लिया। प्राथमिक जानकारी में अभिनेतक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। दमकल की चार गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही हैं। मौके पर पीथमपुर थाना प्रभारी सुनील शर्मा सहित पुलिस बल मौजूद है। सुरक्षा के दृष्टि से सड़क को सील लिया गया है। सुबह 11. 30 बजे मिली आग की सूचना
टीआई सुनील शर्मा के अनुसार, आज सुबह करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि शॉर्ट सर्किट के कारण कंपनी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
सुरक्षा के लिहाज से आसपास की अन्य कंपनियों में भी फायर ब्रिगेड तैनात की गई ताकि आग आगे न फैले। फिलहाल आग नियंत्रण में है और कुछ ही देर में पूरी तरह बुझ जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here