भोपाल में ‘एक कचौरी-दो समोसा’ के नारे के साथ महिलाएं भारत भवन से वन विहार गेट तक पैदल मार्च निकाल रही हैं। ‘व्हाय लॉइटर कैंपेन’ के ‘वुमन्स सॉलिडेरिटी मार्च’ में महिलाएं ‘रानी बेटी के कपड़े नहीं, राजा बेटा सोच बदलो’ जैसे नारे लगा रही हैं। महिलाएं पोस्टर के जरिए महिला सुरक्षा और आजादी का मुद्दा उठा रही हैं। उनकी मांग है कि भोपाल में महिला पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर बिना डर आ-जा सकें। पोस्टरों पर ‘औरतें उठीं नहीं तो जन्म बढ़ता जाएगा’ और ‘स्त्री आज ही आएगी, अपनी मर्जी से आएगी’ जैसे नारे भी लिखे हैं। पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए
