मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 4 बदमाशों ने एक मकान पर फायरिंग कर दी। 2 मिनट में 16 राउंड गोलियां चलाई। मकान मालिक ने छिपकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई है। मामला आजाद नगर कॉलोनी का है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10:55 बजे चार बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर मुरैना शहर की आजाद नगर कॉलोनी पहुंचे। उनका निशाना आजाद नगर निवासी सूरज यादव का घर था। घर के बाहर पहुंचने के बाद बदमाशों ने पहले अपनी बाइक घर के गेट से टकराई। इसके तुरंत बाद फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने पहले 9 राउंड गोलियां चलाई CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश घर के सामने रुकते हैं। इसके बाद लगातार गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं। फुटेज के अनुसार आरोपियों ने घर के बाहर खड़े होकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान करीब 9 राउंड गोलियां चलाई गईं। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर निकले राधेश्याम प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोलियों की आवाज सुनकर सूरज यादव घर से बाहर निकले, लेकिन जैसे ही उन्होंने हथियारों से लैस बदमाशों को देखा, तुरंत अपनी सुरक्षा के लिए दीवार की ओट में छिप गए। इसके बाद आरोपी कुछ देर के लिए वहां से निकल गए। दूसरे वीडियो में हथियार लहराते दिखे आरोपी घटना का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसकी अवधि करीब 26 सेकेंड बताई जा रही है। इस वीडियो में वही बदमाश कॉलोनी की दूसरी सड़क पर दिखाई देते हैं। वीडियो में आरोपी हथियार लहराते हुए नजर आते हैं और गाली-गलौज करते हुए फिल्मी अंदाज में फायरिंग करते दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों ने करीब 5 राउंड फायर किए। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में और अधिक दहशत फैल गई है, क्योंकि आरोपी बिना किसी डर के सार्वजनिक स्थान पर हथियारों का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। तीसरी बार लौटे, फिर की फायरिंग तीसरे वीडियो में बदमाश एक बार फिर राधेश्याम के घर की ओर लौटते दिखाई देते हैं। इस दौरान उन्होंने दो और राउंड फायर किए और फिर मौके से फरार हो गए। तीनों वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर सामने आया है कि पूरी वारदात के दौरान कुल 16 राउंड फायरिंग की गई। करीब दो मिनट तक चली इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। एसपी धर्मराज मीणा ने बताया- फायरिंग करने वाले चार आरोपियों में से मुख्य आरोपी की पहचान राहुल मिश्रा के रूप में हुई है। अन्य तीन आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। राहुल की गिरफ्तारी के बाद ही अन्य तीन आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो पाएगी। पैसों को लेकर विवाद था, इसीलिए फायरिंग आरोपी राहुल मिश्रा और फरियादी सूरज यादव के बीच पैसों को लेकर विवाद था। राहुल मिश्रा ने अपने एक दोस्त की थार गाड़ी सूरज यादव के पास गिरवी रखी थी। अब राहुल बिना पैसे लौटाए गाड़ी वापस मांग रहा था, लेकिन सूरज ने इसे देने से इनकार कर दिया। इसी विवाद के चलते राहुल मिश्रा ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सूरज यादव के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। घटना के CCTV फुटेज और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हमारी टीम जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। ……………………………………….. यह खबर भी पढ़ें दतिया में खुद की कनपटी पर गोली मारी, भेजा बाहर आया मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रविवार को एक व्यक्ति ने अपने बड़े भाई के सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग के बाद वह करीब 6 फीट दूर जाकर नाली में गिर गया। भेजा बाहर आ गया है। मामला सेवढ़ा के रसूलपुरा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…
