Homeछत्तीसगढ़18 घंटे बाद खत्म हुआ कांग्रेस का धरना:बैज बोले- एक हफ्ते में...

18 घंटे बाद खत्म हुआ कांग्रेस का धरना:बैज बोले- एक हफ्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं पर होगी FIR, पुलिस ने लिखित आश्वासन दिया

रायपुर में कांग्रेस का 18 घंटे तक चला अनिश्चितकालीन धरना खत्म हो गया है। दीपक बैज के मुताबिक पुलिस ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक सप्ताह के भीतर FIR दर्ज करने का लिखित आश्वासन दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाई गई गैर-जमानती धाराओं की विवेचना की जाएगी और इसी के बाद धरना समाप्त किया गया। भाजपा-कांग्रेस बवाल के बाद कांग्रेस के 12 नेताओं और कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज गैर-जमानती धाराओं वाली FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के सामने यह आंदोलन किया जा रहा था। कांग्रेस की मांग थी कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भी काउंटर FIR दर्ज की जाए। देखिए तस्वीरें… बैठक में बनी मांगों पर सहमति प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई नेता और कार्यकर्ता रातभर थाने के बाहर डटे रहे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई और कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे। शुक्रवार सुबह पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक हुई। इसमें मध्य जोन DCP तारकेश्वर पटेल, नॉर्थ जोन DCP दीपमाला कश्यप, ADCP आदित्य पांडे और ACP पूर्णिमा लांबा मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, सुशील आनंद शुक्ला, सत्यनारायण शर्मा और कुलदीप जुनेजा शामिल हुए। दीपक बैज बोले- हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं इससे पहले, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा था कि, हम चुप बैठने वाले नहीं हैं, हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। बीजेपी की यह कार्रवाई पूरी तरह से बदले की भावना से प्रेरित है। कांग्रेस इस कानूनी और राजनीतिक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा कुछ महीनों की मेहमान, पुलिस अधिकारी ध्यान रखें वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित हमला किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि, भाजपा सरकार कुछ ही महीनों की मेहमान है। देखिए प्रदर्शन और हमले में घायल पुलिसकर्मियों की तस्वीरें… …………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना:देर रात घटी कार्यकर्ताओं की संख्या, दीपक बैज बोले- मंत्री-विधायकों ने पत्थर मारने उकसाया, काउंटर FIR हो रायपुर में बुधवार को भाजपा और कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जमकर बवाल हुआ। पुलिसकर्मियों के घायल होने पर 12 नामजद और कई अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं पर FIR दर्ज की गई। अब इसके विरोध में गुरुवार शाम 6 बजे से खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here