हज कमेटी ऑफ इंडिया, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रदेश के इच्छुक मुस्लिम समुदाय के लोगों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अनुसार हज-2027 के लिए आवेदन 22 जून 2026 से शुरू होकर 20 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे। इच्छुक आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप “हज सुविधा” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जुलाई अंत में कुर्रा, चयनितों को 10 अगस्त तक जमा करनी होगी राशि जानकारी के अनुसार जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन प्रक्रिया) आयोजित की जाएगी। इसमें अस्थायी रूप से चयनित प्रत्येक हज यात्री को 1,52,300 रुपए की अग्रिम राशि 10 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। समयसीमा के बाद किसी प्रकार की छूट या विस्तार नहीं दिया जाएगा। पासपोर्ट 31 दिसंबर 2027 तक वैध होना जरूरी हज आवेदन के लिए आवेदकों के पास भारतीय अंतरराष्ट्रीय मशीन-पठनीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है, जो आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी हो चुका हो और जिसकी वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक हो। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि आवेदन से पहले सभी आवेदक हज कमेटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, शर्तों और घोषणापत्र का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें। इन दस्तावेजों की स्कैन कॉपी जरूरी सीट रद्द करने पर लगेगा दंड उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हज सीट का निरस्तीकरण व्यवस्थागत और परिचालन संबंधी कठिनाइयों को बढ़ाता है। इसलिए हज-2027 के नियमों के तहत सीट रद्द करने पर निर्धारित दंड लागू होगा। ऐसे में केवल वही लोग आवेदन करें, जो यात्रा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हों। हज-2027 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आवेदक मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी, भोपाल या अपने जिले की हज कमेटी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
