Homeमध्यप्रदेशस्वच्छ वायु सर्वे:मध्य प्रदेश के 3 बड़े शहर टॉप-4 में; इंदौर दूसरे,...

स्वच्छ वायु सर्वे:मध्य प्रदेश के 3 बड़े शहर टॉप-4 में; इंदौर दूसरे, जबलपुर तीसरे और भोपाल चौथे पर

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में मप्र के 3 बड़े शहरों ने टॉप-4 में जगह बनाई है। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में लखनऊ 198 अंकों के साथ पहले, इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे और जबलपुर 195 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भोपाल और आगरा 192-192 अंकों के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। केंद्र सरकार ने सोमवार को 130 शहरों की रैंकिंग जारी की। भोपाल में सुधार. पिछले साल भोपाल 191 अंकों के साथ छठे स्थान पर था। भेल के वार्ड-60 ने 30 हजार से अधिक आबादी की श्रेणी में दूसरे स्थान पाया व ₹40 लाख का पुरस्कार जीता। यह रैकिंग क्या बताती है?: यह सर्वे सीधे यह नहीं बताता कि किस शहर की हवा सबसे साफ है। इसमें कचरा प्रबंधन, सड़क व निर्माण की धूल तथा वाहनों और उद्योगों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के लिए किए गए कामों का मूल्यांकन होता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here