Homeमध्यप्रदेशस्कूल चलें हम अभियान में मृत-रिटायर्ड टीचर का नाम:154 स्कूलों में कलेक्टर...

स्कूल चलें हम अभियान में मृत-रिटायर्ड टीचर का नाम:154 स्कूलों में कलेक्टर समेत कई अधिकारी पढ़ाने जाएंगे, जिम्मेदार बोले- जानकारी नहीं

इंदौर में स्कूल चलें हम अभियान के तहत मंगलवार को कलेक्टर शिवम वर्मा सहित कई अधिकारी सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने पहुंचेंगे, लेकिन इस अभियान के लिए जारी सूची में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कलेक्टर कार्यालय से जारी 154 स्कूलों की सूची में ऐसे अधिकारियों के नाम भी शामिल कर दिए गए हैं, जिनका निधन हो चुका है या जो काफी पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सूची में एक साल पहले दिवंगत ड्रग इंस्पेक्टर अल्केश यादव और डेढ़ साल पहले रिटायर हो चुके डीके शर्मा का नाम भी शामिल है। लिस्ट में कलेक्टर शिवम वर्मा के हस्ताक्षर भी हैं। इन स्कूलों में पढ़ाने के लिए नाम जारी की गई लिस्ट में करीब एक साल पहले दिवंग्त हुए ड्रग इंस्पेक्टर अल्केश यादव का नाम शासकीय उन्नत मिडल स्कूल छोटा बांगडदा में जाकर बच्चों को पढ़ाने वाले अधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, हस्तशिल्प विभाग मैनेजर रहे डीके शर्मा का नाम शासकीय उर्दू मिडल स्कूल हाथिपाला के लिए सूची में दर्ज है, जो करीब डेढ़ वर्ष पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। डीपीसी कार्यालय से तैयार होती है लिस्ट जानकारी के अनुसार, यह सूची डीपीसी कार्यालय से तैयार होती है। यहीं से सूची तैयार होकर जिला प्रशासन कार्यालय तक जाती है। अभिभावकों ने बताया कि सूची की पुनः समीक्षा कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होना चाहिए, ताकि बच्चों के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण अभियान की साख बनी रहे। यह है अभियान राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार 16 से 30 जून तक शासकीय स्कूलों में मंगलवार से स्कूल चले हम अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों से कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी बच्चों को पढ़ाने के लिए जाएंगे। पहले भी जेल में बंद अधिकारी का नाम शामिल कर चुके हैं इस तरह की गड़बड़ी पहले भी हो चुकी है। वर्ष 2024 में करोड़ रुपए के बिल के फर्जीवाड़े के मामले में जेल में बंद अभय राठौर का नाम सूची में शामिल कर दिया था। इसके अलावा पूर्व निगमायुक्त हर्षिका सिंह, एमपीआईडीसी की कार्यकारी निदेशक सपना जैन का नाम भी लिख दिया था। जिम्मेदार बोले- जानकारी नहीं, दिखावते हैं जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने कहा कि यह सूची डीपीसी कार्यालय में तैयार होती है। आपके माध्यम से यह जानकारी संज्ञान में आई है, यदि ऐसे कुछ नाम है तो मैं दिखवाता हूं। वहीं डीपीसी संजय मिश्रा ने कहा कि शासकीय स्कूलों में पढ़ाने के अधिकारियों की सूची कलेक्टर कार्यालय में ही तैयार हुई है। इस संबंध में हमें जानकारी नहीं है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here