Homeमध्यप्रदेशसौसर में पांगड़ी नदी पर रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ा:अधिकारियों को देख...

सौसर में पांगड़ी नदी पर रेत से भरा ट्रैक्टर पकड़ा:अधिकारियों को देख भागे तस्कर, अब जुर्माना वसूलने की कार्रवाई होगी

पांढुर्णा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की। खनिज विभाग की टीम ने बुधवार को छापामार कार्रवाई की और अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। दैनिक भास्कर डिजिटल ने इलाके में चल रहे अवैध रेत के कारोबार को लेकर प्रमुखता से खबर दिखाई थी। खबर सामने आते ही कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने मामले को गंभीरता से लिया और खनिज विभाग को तुरंत मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को देख ट्रैक्टर लेकर भागे तस्कर कलेक्टर के आदेश पर खनिज विभाग के अफसरों ने सीतापार-पांगड़ी नाला क्षेत्र के रास्ते पर चेकिंग की। इस दौरान टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (नंबर MP28AC5110) को अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते हुए पाया। अधिकारियों को अपनी तरफ आते देख रेत तस्कर मौके से ट्रैक्टर लेकर भागने लगे, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए बिना किसी देरी के मध्यप्रदेश खनिज नियमों के तहत गाड़ी को पकड़ लिया। रेत से लदी इस ट्रैक्टर-ट्रॉली को सौसर पुलिस थाने में सुरक्षित खड़ा करवा दिया गया है। कलेक्टर कोर्ट में पेश होगा मामला इस पूरी कार्रवाई के दौरान खनिज अधिकारी यामिनी उईके और सहायक खनिज अधिकारी महेश नगपुरे सहित विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि अवैध उत्खनन और परिवहन का केस दर्ज कर लिया गया है। अब नियमानुसार जुर्माना वसूलने के लिए इस मामले को कलेक्टर न्यायालय, पांढुर्णा के सामने पेश किया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here