सिरोंज में रविवार, 26 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। कंपनी 33/11 केवी सिरोंज उपकेंद्र के वॉटर वॉक्स फीडर पर मेंटेनेंस का काम करेगी। जिसकी वजह से 4 घंटे तक सप्लाई ठप रहेगी। बिजली कटौती की वजह से शहर के कई प्रमुख इलाके प्रभावित होंगे। इनमें कृष्णा कॉलोनी, मयूर विहार, पुरुषोत्तम नगर, बासोदा रोड, इमलानी रोड, इकरा कॉलोनी, कालाबाजार, पुराना बस स्टैंड, हाथीथान, तहसील रोड और मंशा पूरन कॉलोनी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुबह के समय बिजली से जुड़े काम निपटाने में परेशानी हो सकती है। बदल सकता है समय कंपनी ने जानकारी दी है कि मेंटेनेंस के काम को देखते हुए बिजली कटौती के समय को जरूरत पड़ने पर घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है, ताकि मरम्मत का काम समय पर पूरा किया जा सके।
