सागर के कैंट थाना क्षेत्र के पीली कोठी के पीछे टेकरी पर लगे बीएसएनएल के टावर पर पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ चढ़ गए। गुरुवार को तपती दोपहरी में तीनों टावर पर करीब 800 फीट की ऊंचाई पर बैठे हैं। पति-पत्नी के साथ ढाई साल की बेटी भी मौजूद है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे आने का बोला, लेकिन युवक बलराम अहिरवार, पत्नी कृष्णादेवी अहिरवार और बेटी नीचे नहीं आ रहा है। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया है। रेस्क्यू शुरू किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार पुलिस की किसी कार्रवाई से परेशान होने की बात कह रहा है। आरोप है कि मोतीनगर पुलिस ने उन पर झूठा मामला दर्ज किया है। पुलिस ने युवक से फोन पर बात की गई लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हो रहा है। व्यक्ति के भाई ने बताया कि भैया टावर पर चढ़ने से पहले हमें मिले थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमें बहुत देर तक मारा और फिर जेल पहुंचाया। इसी बात से नाराज हैं।
