Homeमध्यप्रदेशशुजालपुर में 7 घंटे बिजली कटौती:सुबह 9:30 से शाम 4 बजे तक...

शुजालपुर में 7 घंटे बिजली कटौती:सुबह 9:30 से शाम 4 बजे तक अलग-अलग इलाकों में होगा मेंटनेंस

बिजली कंपनी ने शनिवार शुजालपुर के कइ इलाकों में लाइट कटौती की घोषणा की। अलग-अलग मेंटेनेंस और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों के चलते सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक चरणबद्ध तरीके से बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता के आधार पर कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उपभोक्ताओं से असुविधा से बचने के लिए पूर्व व्यवस्था करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है। सुबह 9:30 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती 33/11 केवी शुजालपुर टाउन सब स्टेशन के अंतर्गत 11 केवी मंडी फीडर के मेंटेनेंस कार्य के चलते अंबिका बाजार, गणेश मंदिर रोड, लोहिया मार्ग, श्रीनगर कॉलोनी, मिर्ची बाजार, एमजी रोड, गल्ला मंडी रोड, बताशा गली, लक्ष्मीबाई मार्ग और पटेल मार्ग में बिजली बंद रहेगी। सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक कटौती 33/11 केवी शुजालपुर सिटी सब स्टेशन पर अतिरिक्त 3.15 पीटीआर लगाने का काम किया जाएगा। सिटी फीडर पचौर रोड, धनसिंह कॉलोनी, शीतला नगर, रायकोनपुरा, गोपालपुरा, बड़ा बाजार, काजीपुरा, फदलीपुरा, बस स्टैंड, बकरी बाजार, किला, टीला, तंबोलीपुरा, भीमपुरा, नरूपुरा और बनिया सेरी। जटाशंकर फीडर भीमपुरा, तालाबपुरा, कुम्हारवाड़ी, मलखपुरा, बंजारीपुरा, भटियारी दरवाजा, खारा कुआं, महेशपुरा, इस्लामपुरा, बालक छात्रावास, कन्या छात्रावास, नवीन तहसील परिसर, अकोदिया रोड और संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र। अस्पताल फीडर सिटी अस्पताल और सिटी कोर्ट परिसर। सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक कटौती 33/11 केवी शुजालपुर मंडी उपकेंद्र के दीपछाया फीडर अंतर्गत केबल खींचने के कार्य के चलते दो प्रमुख क्षेत्रों में लाइट बंद रहेगी। संयम पार्क डीटीआर कार्य से शंकर नगर और ब्रजनगर। 315 केवी धनराज सेठ डीटीआर कार्य से बड़ा बाजार, छोटा बाजार, डाबरीपुरा, तंबोलीपुरा, छत्री चौक और रायकोनपुरा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here