Homeमध्यप्रदेशशिवपुरी के छात्र ने कोटा में लगाई फांसी, मौत:JEE की तैयारी कर...

शिवपुरी के छात्र ने कोटा में लगाई फांसी, मौत:JEE की तैयारी कर रहा था, पिता के निधन के बाद बड़ा भाई पढ़ा रहा था

शिवपुरी के 8 वर्षीय छात्र अजीत धाकड़ ने कोटा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कोटा में JEE की तैयारी कर रहा था। रविवार रात करीब 10 बजे जवाहर नगर थाना क्षेत्र स्थित पीजी के कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला। पिता की मौत के बाद बड़े भाई ने अजीत की पढ़ाई और परिवार की जिम्मेदारी संभाली थी। छोटे भाई की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा है। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। अजीत धाकड़ पुत्र स्वर्गीय अशोक धाकड़ जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के रातीकिरार गांव का रहने वाला था। उसने शिवपुरी में रहकर 12वीं तक पढ़ाई की थी। करीब 6 महीने पहले वह JEE की तैयारी के लिए कोटा गया था और जवाहर नगर थाना क्षेत्र की एक पीजी में रह रहा था। टेस्ट देने के बाद कमरे में लौटा था छात्र परिजन के मुताबिक, रविवार सुबह अजीत से फोन पर बात हुई थी। दोपहर 3 बजे उसका टेस्ट था। वह टेस्ट देने के बाद कोचिंग से पीजी लौट आया था, लेकिन इसके बाद परिजन से संपर्क नहीं हो सका। रात करीब 10 बजे पीजी में रहने वाले छात्र खाना खाने के बाद टहलने निकल रहे थे। इसी दौरान सामने वाले कमरे में रहने वाले छात्र ने अजीत को आवाज लगाई। कमरा अंदर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो साथियों ने पीजी संचालक को सूचना दी। संचालक ने खिड़की से झांककर देखा तो अजीत फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस छात्र को नीचे उतारकर एमबीएस अस्पताल ले गई। रात में ही परिजन को सूचना दी गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव शिवपुरी लाया जा रहा है। बड़े भाई का लाड़ला था अजीत अजीत के पिता अशोक धाकड़ की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद बड़े भाई दिव्यांश ने घर की जिम्मेदारी संभाली और छोटे भाई की पढ़ाई जारी रखी। अजीत अपने बड़े भाई का बेहद लाड़ला था। ग्रामीणों के मुताबिक, अजीत पढ़ाई पर पूरा ध्यान देता था और कम ही बातचीत करता था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here