Homeमध्यप्रदेशशिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने का मामला:दूध-पनीर और आइसक्रीम जांच...

शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने का मामला:दूध-पनीर और आइसक्रीम जांच के दायरे में, स्कूल ने दो दिन छिपा रखा सच; वॉट्सएप से चला पता

इंदौर के शिशुकुंज स्कूल में 150 से अधिक बच्चों के बीमार पड़ने का मामला सोमवार को अभिभावकों के हंगामे और सोशल मीडिया पर वीडियो सामने के बाद चर्चा में आया, लेकिन इसकी शुरुआत दो दिन पहले यानी 20 जून (शनिवार) से ही हो गई थी। लंच के बाद कई बच्चों को उल्टी, दस्त, गले में संक्रमण, घबराहट और बदहजमी की शिकायतें होने लगी थीं। शुरुआत में परिजन यह समझ नहीं पाए कि बच्चों की तबीयत स्कूल में खाए गए भोजन से बिगड़ी है या घर पर खाए किसी खाद्य पदार्थ के कारण, लेकिन जैसे-जैसे शिकायतें बढ़ीं पेरेंट्स ने स्कूल के निजी वॉट्सएप ग्रुप में जानकारी साझा करना शुरू किया। इसके बाद एक-एक कर कई परिवारों ने बताया कि उनके बच्चों में भी समान लक्षण दिखाई दे रहे हैं। स्कूल मैनेजमेंट को ई-मेल भेजकर जानकारी दी रविवार को स्कूल में अवकाश था, फिर भी बच्चों के बीमार होने की शिकायतें आती रहीं। कई अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन को ई-मेल भेजकर मामले की जानकारी दी। सोमवार तक स्कूल को करीब 35 शिकायतें प्राप्त हो चुकी थीं। कुछ बच्चे सोमवार को स्कूल पहुंचे, लेकिन अस्वस्थ महसूस करने पर उन्हें वापस घर भेज दिया गया। बता दें कि इस स्कूल में आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, उद्योगपति, डॉक्टर्स, इंजीनियर सहित हाई प्रोफाइल घरानों के बच्चे पढ़ते हैं। सोमवार दोपहर मामले ने तब तूल पकड़ लिया, जब बड़ी संख्या में पेरेंट्स स्कूल पहुंच गए। बताया जाता है कि कई पेरेंट्स ने प्रशासन, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी शिकायत की। इसके बाद जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम स्कूल पहुंची। 4 घंटे तक रही टीम, जांच के लिए 23 खाद्य सैंपल लिए करीब चार घंटे तक चली जांच में किचन, मेस और खाद्य सामग्री के भंडारण की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जांच टीम ने पनीर, आइसक्रीम, दूध, दाल, कोफ्ते, चावल, रोटी, मसाले और पेयजल सहित 23 खाद्य नमूने जांच के लिए इकट्‌ठा किए गए। 10 पैकेट एक्सपायर्ड मसाले, दो पैकेट एक्सपायर्ड नमकीन निरीक्षण के दौरान किचन में 10 पैकेट एक्सपायर्ड मसाले और दो पैकेट एक्सपायर्ड नमकीन भी मिले। इसके बाद प्रशासन ने किचन को आगामी आदेश तक सील कर दिया और केस दर्ज किया। बीमार बच्चों में ज्यादातर चौथी क्लास के सूत्रों के मुताबिक, जिन बच्चों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है, उनमें अधिकांश चौथी कक्षा या उससे कम आयु वर्ग के हैं। इनकी उम्र लगभग 10 से 11 वर्ष बताई जा रही है। पेरेंट्स के वॉट्सएप ग्रुप में साझा की गई एक लिस्ट में 64 बच्चों के नाम और स्कॉलर नंबर तक पोस्ट किए गए हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कम उम्र के बच्चों की इम्युनिटी अपेक्षाकृत कम होती है। यदि कोई खाद्य पदार्थ में दूषित हुआ हो तो उसका असर सबसे पहले और सबसे अधिक इसी आयु वर्ग पर दिखाई दे सकता है। जांच का फोकस अब डेरी उत्पादों पर हालांकि जांच अधिकारियों का मानना है कि केवल एक्सपायर्ड मसाले या नमकीन इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार पड़ने का मुख्य कारण नहीं हो सकते। इसी वजह से जांच का फोकस अब डेरी उत्पादों पर केंद्रित हो गया है। जांच टीम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, गर्मी के मौसम में यदि कोल्ड स्टोरेज या फ्रीजर का तापमान तय स्तर पर नहीं रखा जाए तो दूध, पनीर और आइसक्रीम जैसे उत्पाद जल्दी खराब हो सकते हैं। ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से उल्टी-दस्त और पेट संबंधी संक्रमण तेजी से फैल सकते हैं। स्कूल मैनेजमेंट ने कहा- जांच का इंतजार करें स्कूल की को-ऑर्डिनेटर रिचा तिवारी का कहना है कि स्कूल में तीन हजार से अधिक बच्चों सहित करीब 3800 लोग भोजन ग्रहण करते हैं और यहां खाद्य गुणवत्ता तथा स्वच्छता के सभी पैरामीटर्स का पालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि आरओ का पानी उपयोग किया जाता है और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि आखिर बच्चों की तबीयत कैसे बिगड़ी, यह जांच का विषय है और रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा। शिकायतों के लिए हेल्पलाइन जारी मामले के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि स्कूल, हॉस्टल, मेस, कैंटीन या किसी भी खाद्य प्रतिष्ठान में गंदगी, मिलावट या खाद्य सुरक्षा संबंधी अनियमितता दिखाई देने पर कलेक्टर हेल्पलाइन 0731-181 पर सूचना दें। प्रशासन ने शिकायतों पर त्वरित जांच और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ………………………. यह खबर भी पढ़िए… इंदौर के शिशुकुंज स्कूल की किचन सील, केस दर्ज इंदौर के शिशुकुंज स्कूल पर सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने छापा मारा। जांच के दौरान किचन में 10 पैकेट ऐसे मसालों के मिले, जिनकी एक्सपायरी डेट गुजर चुकी है। नमकीन के दो एक्सपायर्ड पैकेट भी पाए गए। अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए किचन को सील कर दिया। आगे की कार्रवाई के लिए स्कूल के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here