Homeमध्यप्रदेशशाजापुर में लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित:बैठकों से गायब रहने वाले छतगांव...

शाजापुर में लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित:बैठकों से गायब रहने वाले छतगांव के रामबाबू पडियार को मोहन बड़ोदिया भेजा

शासकीय कार्यों में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने पर शाजापुर जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत छतगांव के पंचायत सचिव रामबाबू पडियार को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के लिए उन्हें जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया से संबद्ध किया गया है। बैठकों से गायब रहने पर कार्रवाई आदेश के मुताबिक, पंचायत सचिव रामबाबू पडियार लंबे समय से विभागीय बैठकों से अनुपस्थित चल रहे थे। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यालय द्वारा मांगी गई महत्वपूर्ण जानकारियां भी उनके द्वारा समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही थीं। इस लापरवाही पर उन्हें ‘कारण बताओ नोटिस’ (शोकॉज) जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने तय समय में उसका कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। म.प्र. सिविल सेवा नियम के तहत हुई सख्त कार्रवाई नोटिस का जवाब न देने और लगातार मनमानी करने को गंभीर प्रशासनिक अनुशासनहीनता मानते हुए जिला पंचायत सीईओ ने यह कार्रवाई की है। सचिव को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1999 के नियम-4 के तहत सस्पेंड किया गया है। अब रोजगार सहायक संभालेंगे काम सचिव के निलंबन के बाद ग्राम पंचायत छतगांव के प्रशासनिक व विकास कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए जिला पंचायत ने वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। आदेश के तहत आगामी व्यवस्था होने तक वहां पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक हिम्मतसिंह को उनके मूल काम के साथ-साथ पंचायत सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here