Homeमध्यप्रदेशविदिशा के शमशाबाद का नाम सूर्य नगर करने की घोषणा:CM यादव ने...

विदिशा के शमशाबाद का नाम सूर्य नगर करने की घोषणा:CM यादव ने 163 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी, पहली फिंगरप्रिंट लैब का शुभारंभ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को विदिशा जिले के शमशाबाद में 163.62 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 97 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की पहली जिला स्तरीय फिंगरप्रिंट लैब का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से शमशाबाद पहुंचे। उनके स्वागत में एक रोड शो निकाला गया, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा भी रथ पर सवार रहे। रोड शो के दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पीएमश्री बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। 56 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया
कार्यक्रम में कुल 104.30 करोड़ रुपए की लागत से 56 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया, जबकि 59.32 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए 41 निर्माण कार्यों का लोकार्पण हुआ। इन कार्यों में शमशाबाद विधानसभा के लिए 53.26 करोड़ के 11 कार्यों का भूमिपूजन और 0.69 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण शामिल है। सिरोंज विधानसभा में 37.36 करोड़ के 15 कार्यों का भूमिपूजन और 10.02 करोड़ के 5 कार्यों का लोकार्पण हुआ। कुरवाई विधानसभा में 1.19 करोड़ के 7 कार्यों का भूमिपूजन और 44.18 करोड़ के 16 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसी तरह, विदिशा विधानसभा में 8.96 करोड़ के 8 कार्यों का भूमिपूजन और 3.14 करोड़ के 9 कार्यों का लोकार्पण हुआ, जबकि गंजबासौदा विधानसभा में 3.53 करोड़ के 15 कार्यों का भूमिपूजन और 1.29 करोड़ के 4 कार्यों का लोकार्पण किया गया। सीएम बोले- बीजेपी के दौर में सिंचित क्षेत्र बढ़ रहा
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्षों तक नदियों का पानी बहता रहा, लेकिन किसानों तक सिंचाई की सुविधा नहीं पहुंच सकी। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में सिंचित क्षेत्र तेजी से बढ़ा है और आने वाले वर्षों में इसे और बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता मिल रही है और सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभा में मुख्यमंत्री ने शमशाबाद के विकास के लिए नगर परिषद को 3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही नवीन सब-स्टेशन बनाने, संजय सागर बांध और सगड़ बांध से सिंचाई परियोजना शुरू करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्य नगर करने की घोषणा की। नए सब-स्टेशन बनाने की घोषणा
सभा में मुख्यमंत्री ने शमशाबाद के विकास के लिए नगर परिषद को 3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही नवीन सब-स्टेशन बनाने, संजय सागर बांध और सगड़ बांध से सिंचाई परियोजना शुरू करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्य नगर करने की घोषणा की।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here