Homeमध्यप्रदेशविंध्य-बुंदेलखंड को मिलीं 2 मेमू ट्रेनें, आज फ्री सफर:सांसद ने बजाई डफली,...

विंध्य-बुंदेलखंड को मिलीं 2 मेमू ट्रेनें, आज फ्री सफर:सांसद ने बजाई डफली, छात्राओं ने किया डांस; डिप्टी CM बोले- सीधी-सिंगरौली के बीच बनेंगी 16 टनल

विंध्य-बुंदेलखंड को शनिवार को दो नई मेमू ट्रेनें मिलीं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और CM मोहन यादव ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों की शुरुआत की। नागौद-सतना और चुरहट-रीवा रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों में पहले दिन यात्रियों को फ्री में सफर करने का मौका मिला। नागौद स्टेशन पर सांसद विष्णुदत्त शर्मा डफली बजाते नजर आए। वहीं ट्रेन में सवार बच्चियों ने गाने गाकर डांस किया। ये मेमू ट्रेनें रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेंगी। नियमित संचालन 26 अक्टूबर से शुरू होगा। ट्रेन में सफर के दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा- दिसंबर तक ट्रेन सुविधा सीधी तक पहुंच जाएगी। सीधी-सिंगरौली के बीच 16 सुरंगों का काम चल रहा है। लक्ष्य है कि दिसंबर 2028 तक रेल कनेक्टिविटी सिंगरौली तक पहुंचाई जाए। पहले ये तस्वीरें देखिए… सीधी से लंबी दूरी की ट्रेनें चलाने की तैयारी राजेंद्र शुक्ल ने कहा- सीधी रेलवे स्टेशन शुरू होने के बाद यहां से पैसेंजर ट्रेनों के साथ लंबी दूरी की ट्रेनें चलाने की भी कोशिश की जाएगी। भोपाल से रीवा आने वाली दो प्रमुख ट्रेनों में से एक को सीधे सीधी से चलाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने रेल लाइन को क्षेत्र के विकास के लिए आर्थिक कॉरिडोर और लाइफलाइन बताया। शुक्ल के मुताबिक, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और सतना सांसद गणेश सिंह परियोजना को गति देने के लिए लगातार रेल मंत्री से मुलाकात करते रहे हैं। मुआवजे में गड़बड़ी मिली तो दिखवाएंगे रेल परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सवाल उठने पर डिप्टी सीएम ने कहा- अगर कहीं अनियमितता हुई है, तो उसे दिखवाया जाएगा। रेलवे में नौकरी देने के लिए पद उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में नौकरी के बदले अतिरिक्त राशि देने का प्रावधान किया गया था। शुक्ल ने कहा- जमीन अधिग्रहण का अवॉर्ड पारित होने के बाद परियोजना के काम के लिए प्रशासन जमीन का इस्तेमाल कर सकता है। मुआवजे से असंतुष्ट लोग अपनी मांग ट्रिब्यूनल में रख सकते हैं। फुलवारी स्टेशन पर स्वागत, यात्रियों ने गाने गाकर मनाया जश्न नई ट्रेन के फुलवारी स्टेशन पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। एक यात्री ने बताया- वे स्कूल के समय से ट्रेन की आवाज निकालते आ रहे हैं। उनका सपना था कि एक दिन इस क्षेत्र में ट्रेन चलेगी। ट्रेन शुरू होने पर उन्होंने हॉर्न और छुक-छुक की आवाज निकालकर खुशी जाहिर की। यात्री ने कहा कि रेल सेवा से लोगों का आना-जाना आसान होगा। क्षेत्र के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। नई रेल कनेक्टिविटी से दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचना भी आसान होगा। 8 कोच की मेमू ट्रेनें, 26 अक्टूबर से नियमित संचालन दोनों मेमू ट्रेनों में आठ-आठ कोच हैं। नियमित संचालन 26 अक्टूबर से शुरू होगा।
यह रेल सेवा ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना का हिस्सा है। परियोजना का लक्ष्य विंध्य क्षेत्र के दूर-दराज के इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ना है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिल सके।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here