Homeमध्यप्रदेशभोपाल में 700Kg एनालॉग पनीर जब्त...मुरैना से आ रहा था:ट्रेन से उतारते...

भोपाल में 700Kg एनालॉग पनीर जब्त…मुरैना से आ रहा था:ट्रेन से उतारते ही अधिकारियों ने कब्जे में लिया, अब पता लगा रहे कहां जा रहा था

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने भोपाल में बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर से 7 क्विंटल एनालॉग पनीर जब्त किया गया। यह ट्रेन के जरिए मुरैना से यहां लाया गया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार रात 2 बजे यह कार्रवाई की। 700 किलो से अधिक एनालॉग पनीर की कीमत 2.5 लाख रुपए है। विभागीय अधिकारियों ने बिल्टी और बिल के आधार पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई कर दी है। बुधवार सुबह तक कार्रवाई जारी है। मप्र में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद यह पहली कार्रवाई है। जांच कर रही टीम अफसरों की टीम यह पता लगा रही है कि पनीर की सप्लाई कहां होने वाली थी? किस होटल, रेस्टोरेंट या डेयरी पर यह पनीर जाने वाला था। इसके बाद संबंधित के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे एमपी में प्रतिबंधित है एनालॉग पनीर करीब तीन महीने पहले सरकार ने पूरे मध्य प्रदेश में भी एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाया था। बता दें कि एनालॉग पनीर को असली दूध से बने पनीर के विकल्प के तौर पर तैयार किया जाता है। इसमें दूध की जगह या दूध के साथ वनस्पति वसा, स्टार्च और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी कम कीमत के कारण बाजार में इसकी खपत तेजी से बढ़ी है। मानवाधिकार आयोग ने जताई थी नाराजगी एनालॉग पनीर की बिक्री को लेकर तीन महीने पहले राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने भी नाराजगी जताई थी। आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों को पत्र लिखने का फैसला किया था। इसी बीच सरकार ने पूरे प्रदेश में इस तरह के पनीर पर रोक लगा दी थी। बावजूद भोपाल में 7 क्विंटल एनालॉग पनीर खपाने का मामला सामने आया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here