Homeमध्यप्रदेशचीते की मौत...STF के साथ केंद्रीय कमेटी भी करेगी जांच:कमेटी में NTCA-WCCB...

चीते की मौत…STF के साथ केंद्रीय कमेटी भी करेगी जांच:कमेटी में NTCA-WCCB के वरिष्ठ अधिकारी शामिल; सुरक्षा-निगरानी और संरक्षण प्रोटोकॉल की भी होगी समीक्षा

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के 19 माह के नर चीते KNG22 को गोली मारने के मामले की जांच अब मध्य प्रदेश सरकार के विशेष कार्यबल (STF) के साथ केंद्र सरकार की उच्चस्तरीय कमेटी भी करेगी। यह कमेटी जल्द ही मध्य प्रदेश आएगी। केंद्रीय कमेटी में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) के अतिरिक्त निदेशक और क्षेत्रीय उपनिदेशक शामिल हैं। कमेटी मध्य प्रदेश सरकार के साथ समन्वय कर जांच करेगी। बता दें कि इस मामले की जांच के लिए राज्य सरकार पहले ही वन एवं पुलिस अधिकारियों को शामिल करते हुए STF गठित कर चुकी है। प्रोटोकॉल की भी समीक्षा की जाएगी केंद्र की टीम घटना की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करने के साथ कूनो और आसपास के क्षेत्रों में चीतों की सुरक्षा, निगरानी और संरक्षण से जुड़े प्रोटोकॉल की भी समीक्षा करेगी। इसी से तय होगा कि चीतों की सुरक्षा के लिए आगे क्या किया जाना है। मुरैना के जंगल में घायल मिला था चीता मादा चीता निर्वा के शावक KNG22 को 25 अक्टूबर 2026 को मुरैना जिले के जंगलों में घायल अवस्था में पाया गया था। उसे रेस्क्यू कर श्योपुर वन मंडल के माध्यम से जबलपुर के पशु चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। वहां गहन उपचार और आपातकालीन सर्जरी के दौरान उसके शरीर से बंदूक के पांच छर्रे निकाले गए। चिकित्सकीय जांच में छर्रों से जुड़ी कई आंतरिक चोटों की पुष्टि हुई। 27 अक्टूबर को चीते की मौत हो गई। मंत्रालय को सौंपी जाएगी जांच रिपोर्ट केंद्रीय कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट और सुझाव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को सौंपेगी। जांच में चीते को गोली लगने की परिस्थितियों और घटना से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी। इसके साथ ही कूनो और आसपास के क्षेत्रों में चीतों की सुरक्षा और निगरानी के मौजूदा इंतजामों की समीक्षा होगी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि चीते को गोली किन परिस्थितियों में लगी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट ने केंद्रीय वन मंत्री से मांगा इस्तीफा वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने चीते की मौत के मामले में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से इस्तीफे मांगा है। दुबे ने चीता प्रोजेक्ट के तहत चीतों की संदिग्ध मौत और शिकार की घटनाओं के लिए केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग भी की है। ये खबरें भी पढ़ें… 1. मुरैना-कूनो के 19 महीने के चीते को गोली मारी, मौत कूनो नेशनल पार्क से निकलकर मुरैना पहुंचे 19 महीने के मादा चीते को गोली मार दी गई। गोली लगने से चीते की मौत हो गई है। रविवार को बछड़ों का शिकार करने के बाद चीते पर हमला किया गया था। पढ़ें पूरी खबर… 2. कूनो में चीते को ग्रामीणों ने लाठियों से पीटा,हालत गंभीर कूनो नेशनल पार्क के एक चीते पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बछड़ों के शिकार के बाद चीते पर हमला किए जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों के हमले में चीता गंभीर रूप से घायल है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here