Homeमध्यप्रदेशरील बनाकर उकसाया-'JCB आ गई, जल्दी मस्जिद पहुंचें':इन्फ्लुएंसर ने 7 दिन प्लानिंग...

रील बनाकर उकसाया-‘JCB आ गई, जल्दी मस्जिद पहुंचें’:इन्फ्लुएंसर ने 7 दिन प्लानिंग की, फिर जुटाई भीड़; दूसरे शहरों से भी आए, 20 पर FIR

उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने की कार्रवाई से पहले सोशल मीडिया पर 7 दिन तक मुहिम चली। इन्फ्लुएंसर्स ने लगातार रील्स पोस्ट कीं। एक वीडियो में अपील की गई- ‘JCB आ गई, जल्दी मस्जिद पहुंचें।’ इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। रविवार रात से मस्जिद में लोगों के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार सुबह 8 बजे कार्रवाई की खबर फैलते ही भीड़ बढ़ गई। पुलिस ने देवास रोड पर दूसरे शहरों से आए 5 लोगों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, ये शहर की फिजा बिगाड़ने के इरादे से आए थे। उपद्रव के दौरान पुलिस पर पथराव हुआ। महाकाल, खाराकुंवा और कोतवाली थानों में 8 FIR दर्ज हुईं, जिनमें 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, पथराव के मामलों में नामजद सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। ये तस्वीरें देखिए… एक सप्ताह पहले से चल रही थी मुहिम एक हफ्ते पहले से मुस्लिम समाज से जुड़े कई इन्फ्लुएंसर्स मस्जिद बचाने के लिए वीडियो पोस्ट कर रहे थे। इसके बाद प्रदेशभर में सोशल मीडिया पर मस्जिद बचाने की मुहिम शुरू हो गई। इस दौरान AIMIM प्रमुख ओवैसी का वीडियो भी वायरल हुआ। रविवार रात मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में एकत्रित हुए तो खबर प्रदेशभर में फैल गई। सोमवार सुबह 8 बजे मस्जिद तोड़ने की खबर फैलते ही पुलिस ने बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखना शुरू कर दिया। देवास रोड पर पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, ये लोग शहर में आकर यहां की फिजा बिगाड़ना चाहते थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पिछले सात दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही मुहिम के बाद उज्जैन में हुआ उपद्रव कहीं पहले से की गई प्लानिंग का हिस्सा तो नहीं था। रील बनाकर लोगों को उकसाया मुस्लिम समाज ने बिना अनुमति के शाही मस्जिद, छत्री चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी कर रहे साजिद खान निवासी पटवा बाखल (इंस्टाग्राम आईडी sajid_khan_0001) ने रील बनाकर अपलोड की। इसके साथ ही, इमरान निवासी मोचीवाड़ा (इंस्टाग्राम आईडी ammu_x2) और गुलरेज खान, फेसबुक आईडी बिल्लु पठान ने रील बनाकर अपलोड की। साजिद खान ने वीडियो में कहा कि पुलिस जेसीबी लेकर आ चुकी है। शाही मस्जिद के पास सभी लोग जल्दी से जल्दी पहुंचें। ज्यादा से ज्यादा लोग मस्जिद में पहुंचने की अपील 27 सितंबर 2026 को इमरान खान ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर लिखा था कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में छत्री चौक में शिरकत करो। मध्य प्रदेश की नाकारा सरकार ने फुल प्लानिंग कर रखी है। अल्लाह हिफाजत फरमाए। युवक आरिफ पठान ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी (arif_pathan_307) पर शेयर किए वीडियो में कहा कि रात 2 बजे ज्यादा से ज्यादा लोग मस्जिद में आएं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर गलत संदेश और वीडियो भेजने को लेकर धारा 196 (1), 299, 353(2) और 3(5) बीएनएस के तहत FIR दर्ज की है। प्रशासन से एक हफ्ते का समय लिया नुमाइंदा कमेटी के सदस्य फहीम सिकंदर ने बताया- कोर्ट का डिसीजन अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। उसमें किस तरह का क्या आदेश दिया गया है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। अभी हमारे पास सिर्फ इतना आदेश आया था कि शाही मस्जिद के ऊपर से काम लगाकर उसे उतारना शुरू कर दें। प्रशासन की तरफ से कोई जेसीबी नहीं लगाई गई है। सिंहस्थ का बड़ा पर्व आने वाला है, उसके लिए हमें बहुत सारे काम करने हैं। इसमें हमारा पूरा सहयोग रहेगा। यह मीनार आरबीसी की बनी हुई है। आरबीसी का निर्माण जरा-सा में बिखर सकता है। हमें सात-आठ दिन का समय दिया गया है। दो-चार दिन ऊपर-नीचे होंगे, कोई इश्यू नहीं है। तोड़ना है, तो तोड़ना शुरू कर दिया है। अभी 9 फीट पर निशान लगाया है। एसपी बोले- दूसरे शहर से आकर किया दंगे का प्रयास उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि कुछ लोग दूसरे शहर से आकर दंगे करवाने का प्रयास कर रहे थे। मुस्लिम समाज के सभी धर्मगुरुओं से चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि मुस्लिम कमेटी ही मस्जिद को स्वयं तोड़ेगी। ढाई हजार से ज्यादा पुलिस बल पूरे इलाके में तैनात किया गया था। अगली शिफ्ट में भी उतना ही बल तैनात रहेगा। पूरे घटनाक्रम को लेकर आठ एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें 5 एफआईआर सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ और तीन आज के घटनाक्रम से संबंधित हैं। इनमें एक एफआईआर काजी साहब की तरफ से भी दर्ज की गई है। इसमें तीन नामजद और अन्य आरोपी शामिल हैं, जिन्होंने उनके घर जाकर नारेबाजी की थी। पुलिस पर पथराव करने वालों पर केस, सभी गिरफ्तार खाराकुआं पुलिस ने पुलिस पर पथराव के मामले में बिलाल, तालू हेला, सलीम, नदीम, तौफिक खान, शाकिर उर्फ बंटी और शाहनवाज उर्फ कल्लू को आरोपी बनाया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने आर्षद दीवान, शाकिर और शाकिर उर्फ मामा के खिलाफ केस दर्ज किया है। महाकाल पुलिस ने नदीम खान, अब्दुल शाकिर, अल्तमस, अरबाज और वसीम मंसूरी को आरोपी बनाया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पहले ही हो चुका था समझौता सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद का सड़क सीमा में आ रहा साढ़े 3 फीट हिस्सा हटाने पर नगर निगम और मस्जिद कमेटी के बीच पहले ही सहमति बन चुकी थी। समझौते के तहत प्रभावित हिस्सा हटाने के बदले मस्जिद प्रबंधन को अतिरिक्त निर्माण का लाभ दिया जाना था, जिससे मस्जिद और मीनार का जरूरी निर्माण किया जा सके। सोमवार को इसी सहमति के तहत कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन मौके पर विवाद और पथराव हो गया। 6 साल में तीसरी बार हुआ पथराव 6 सालों में सोमवार को उज्जैन शहर में तीसरी बार पथराव की घटना हुई है। मामूली बात को लेकर दो पक्षों/समुदायों के बीच टकराव होने से पथराव हुआ, जिसमें 4 लोग घायल हुए। 25 दिसंबर 2020 को बेगमबाग से निकल रही रैली के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव हुआ था। जिले के तराना में जनवरी 2026 में दो गुटों के बीच पथराव हुआ था। इसके बाद धारा 144 लागू की गई थी। 23 साल पहले लगाना पड़ा था कर्फ्यू सिंहस्थ-2004 की तैयारियों के चलते 2003 में चौड़ीकरण के दौरान चामुंडा चौराहा क्षेत्र में अल्लाह करीम मस्जिद का कुछ हिस्सा भी जद में आ रहा था। क्षेत्र के पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने बताया कि मस्जिद के बाहर की दुकानें हटाई गई थीं, लेकिन बाकी निर्माण नहीं हटाया गया था। यहां वर्ग विशेष के लोगों के विरोध के चलते तनाव हो गया था। जमकर पत्थरबाजी हुई और चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया था। आगे क्या : मस्जिद का साढ़े 3 फीट हिस्सा हटेगा उज्जैन में गोपाल मंदिर से कंठाल चौराहे के बीच सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद का साढ़े 3 फीट हिस्सा हटाने पर मस्जिद कमेटी पहले ही सहमत थी। सड़क सीमा में आ रहे हिस्से को हटाने के लिए नगर निगम और मस्जिद प्रबंधन के बीच समझौता हो चुका है। इसी के तहत आगे कार्रवाई होगी। गोपाल मंदिर से कंठाल चौराहे तक करीब 730 मीटर सड़क की मौजूदा चौड़ाई 12 मीटर है, जिसे 15 मीटर किया जाना है। —————
ये खबरें भी पढे़ं…
1. जिस मस्जिद के बाहर बरसे पत्थर, अब वहां सन्नाटा उज्जैन के छत्री चौक में सुबह जिस शाही मस्जिद के बाहर पथराव हुआ, कुछ घंटे बाद वहीं सन्नाटा पसरा है। सड़क से पत्थर हटा दिए गए हैं, बाजार बंद है और चारों तरफ पुलिस तैनात है। मस्जिद के बाहर मलबा पड़ा है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका हाईकोर्ट में खारिज उज्जैन के शाही मस्जिद मामले में दायर याचिका मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने जिला प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच हुए समझौते के आधार पर मामले को डिस्पोज ऑफ कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. उज्जैन का मस्जिद विवाद, हंगामे के 17 PHOTO-VIDEOS उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई को लेकर सोमवार को हंगामा हो गया। महिलाओं ने चक्काजाम किया, जबकि कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल भी घायल हो गईं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here