Homeमध्यप्रदेशकॉलेज में विद्यार्थियों ने टेलीस्कोप से देखे चंद्रमा और शनि:मैहर कलेक्टर बोलीं-...

कॉलेज में विद्यार्थियों ने टेलीस्कोप से देखे चंद्रमा और शनि:मैहर कलेक्टर बोलीं- लक्ष्य पर फोकस करें सभी स्टूडेंट्स

मैहर में शासकीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, मैहर में शनिवार की रात को खगोल विज्ञान पर रोचक व्याख्यान और प्रायोगिक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ब्रह्मांड, सौरमंडल, ग्रहों और आकाशगंगाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। आयोजन का विशेष आकर्षण टेलीस्कोप के माध्यम से चंद्रमा और शनि ग्रह का प्रत्यक्ष अवलोकन रहा। विद्यार्थियों ने इस अनुभव के जरिए खगोल विज्ञान को करीब से समझा और अंतरिक्ष के प्रति अपनी जिज्ञासा को नई दिशा दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि प्रसिद्ध खगोलशास्त्री प्रो. एस. नटराजन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। ब्रह्मांड के रहस्यों पर हुई चर्चा
प्रो. एस. नटराजन ने अपने व्याख्यान में सौरमंडल, ग्रहों, उपग्रहों और आकाशगंगाओं से संबंधित विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया। व्याख्यान के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
कलेक्टर ने दिया लक्ष्य हासिल करने का मंत्र
कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने विद्यार्थियों को जीवन में निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से प्रयास करने की प्रेरणा दी। कलेक्टर ने कहा लक्ष्य पर फोकस करे।उन्होंने एकाग्रता, समर्पण, निष्ठा और दृढ़ संकल्प जैसे मूल्यों को सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया।कलेक्टर ने बच्चो से संवाद किया और उन्हें कहा कि लक्ष्य पर फोकस करें।उन्होंने कहा कि अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। प्राचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि इस तरह के ज्ञानवर्धक और प्रायोगिक आयोजन विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति के साथ उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और अतिथियों ने टेलीस्कोप से चंद्रमा और शनि ग्रह के दर्शन किए। डॉ. मंजुलता श्रृंगी ने आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रो. शैलेन्द्र प्रताप ने किया। आयोजन से विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि और वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़ाने का अवसर मिला।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here