Homeमध्यप्रदेशराजस्थान से रेत लाकर एमपी में बेचते थे:दोनों राज्यों की संयुक्त टीम...

राजस्थान से रेत लाकर एमपी में बेचते थे:दोनों राज्यों की संयुक्त टीम ने तोड़ीं नाव; भास्कर की खबर के बाद वन-पुलिस अमला एक्टिव

राजस्थान से नाव में रेत लाकर एमपी के मुरैना में बेची जाती रही। भास्कर ने इस पर खबर की, जिसके बाद वन और पुलिस अमले ने एक्टिव होकर कार्रवाई की। बुधवार को दोनों स्टेट की टीमों ने दो नावों को जेसीबी से नष्ट कराया। सुप्रीम कोर्ट और जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी अवैध रेत खनन नहीं रुक रहा था। जिले के गैर निगरानी वाले घाटों पर नाव से रेत ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर कर बेचा जा रहा था। राजस्थान के धौलपुर वन व पुलिस विभाग और मुरैना वन विभाग व पुलिस टीम ने चिन्नोनी क्षेत्र के होराबरा घाट पर कार्रवाई की। भास्कर की खबर के बाद दो नावों को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। साथ में कुछ डंप रेत पर कार्यवाही करते हुए उसे भी नष्ट किया गया। वन विभाग के डीएफओ हरीश चंद्र बघेल के अनुसार रेत माफिया तरह-तरह से रेत उत्खनन के रास्ते निकाल रहा है। हमने भी कल वीडियो सामने आने के बाद तुरंत धौलपुर वन विभाग से बात की और सयुक्त गस्त की बात रखी। आज वन विभाग और चिन्नोनी पुलिस एवं राजस्थान से वहां का वन विभाग और पुलिस सयुक्त रूप से गस्त कर कार्यवाही की तो सफलता मिली। जिन नावों का उपयोग रेत उत्खनन में किया जा रहा था, उन्हें नष्ट किया गया तोड़ा गया। साथ में कुछ रेत भी नष्ट किया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here