Homeमध्यप्रदेशयुवक का सिर फटा, दिल 20 फीट दूर गिरा, VIDEO:राजगढ़ में बाइक...

युवक का सिर फटा, दिल 20 फीट दूर गिरा, VIDEO:राजगढ़ में बाइक से सड़क पर गिरा, ट्राले ने कुचला; फावड़े से समेटे बॉडी पार्ट्स

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-52 पर बाइक फिसलने के बाद गिरे युवक को पीछे से आ रहे ट्राले ने कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसका सिर बुरी फट गया। दिल और फेफड़े समेत बॉडी पार्ट्स 20 फीट दूर तक बिखर गए। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के अवशेष जमा करने के लिए फावड़े का सहारा लेना पड़ा। मृतक की पहचान ब्यावरा निवासी प्रेम उर्फ मामा गोस्वामी के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त संजय रजक के साथ बाइक से राजस्थान सीमा की ओर जा रहा था। दोनों को जानकारी मिली थी कि बॉर्डर के पास एक जगह अच्छी रबड़ी मिलती है, इसलिए वे वहां जाने के लिए निकले थे। देखिए हादसे से जुड़ी तीन तस्वीरें… बाइक अनियंत्रित होकर फिसली दोलाज गांव के श्मशान घाट के सामने पहुंचते ही बाइक अचानक असंतुलित होकर फिसल गई। वाहन चला रहा संजय सड़क किनारे जा गिरा, जबकि पीछे बैठा प्रेम हाईवे पर जा पड़ा। इसी दौरान भोजपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। संभलने का मौका नहीं मिल पाया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि प्रेम को संभलने का मौका तक नहीं मिला। ट्राले की चपेट में आते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। शरीर के कई हिस्से क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर गए। दिल और फेफड़े भी घटनास्थल से करीब 20 फीट दूर जाकर मिले। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। प्लास्टिक शीट में रखकर अंगों को अस्पताल भिजवाया
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल सिंह गहलौत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की हालत ऐसी थी कि सामान्य तरीके से उसे उठाना संभव नहीं था। पुलिस और ग्रामीणों ने सड़क पर बिखरे अंगों को फावड़े से एकत्र किया और प्लास्टिक शीट में रखकर पोस्टमॉर्टम के लिए खिलचीपुर अस्पताल भिजवाया। युवक बोला- रबड़ी खाने जा रहे थे
हादसे में संजय रजक को भी चोटें आई हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह ब्यावरा में बस कंडक्टर है, जबकि प्रेम मजदूरी करता था। दोनों किसी काम से खिलचीपुर आए थे और वहीं से रबड़ी खाने जाने का कार्यक्रम बना था। पुलिस ने ट्राला किया जब्त घटना के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने तत्काल वायरलेस संदेश प्रसारित कर नाकेबंदी कराई, जिसके बाद ट्राले को जब्त कर लिया गया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। चालक की भूमिका और हादसे की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें… टवेरा की टक्कर से तीन की मौत:बैतूल में भांजे के साथ सहेली को घर छोड़ने जा रही थी मौसी
बैतूल में राष्ट्रीय राजमार्ग-47 पर मंगलवार को सड़क हादसे में तीन की जान चली गई। चिचोली थाना क्षेत्र के दनोरा-कुमली (टाहली जोड़) के पास तेज रफ्तार टवेरा वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवतियों ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़िए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here