Homeमध्यप्रदेश"यह अपमान याद रखूंगा कलेक्टर साहब":छतरपुर में कलेक्टर से फोन पर बोले-...

“यह अपमान याद रखूंगा कलेक्टर साहब”:छतरपुर में कलेक्टर से फोन पर बोले- जीतू पटवारी, जब तक नौकरी में रहोगे दिन याद रखूंगा

छतरपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को केन-बेतवा लिंक परियोजना के प्रभावित ग्रामीणों से मिलने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों से मिलने के बाद उन्होंने वहीं से छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल को फोन किया। जीतू बोले- यह अपमान याद रखूंगा
फोन पर दोनों के बीच तीखा विवाद हो गया। इस दौरान पटवारी ने कलेक्टर से कहा, “डीएम साहब, आपका यह अपमान हमेशा याद रखूंगा। जब तक आप नौकरी करेंगे, तब तक आज का दिन याद रखूंगा।” इस बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार को इस बातचीत का वीडियो सामने आया है। पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर ग्रामीण से मिले मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे जब जीतू पटवारी बांध निर्माण स्थल की ओर बढ़े, तो पुलिस और प्रशासन ने वन्यजीवों की सुरक्षा का हवाला देते हुए पन्ना टाइगर रिजर्व के गेट पर बैरिकेडिंग कर दी। पटवारी को अंदर जाने से रोका गया और मुकदमों की धमकी दी गई, लेकिन वे कार्यकर्ताओं के साथ गेट फांदकर अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें जनता के बीच भेजा है और वे आदिवासियों के हक के लिए सौ बार जेल जाने को भी तैयार हैं। मकान के बदले मकान और जमीन के बदले जमीन की मांग
पटवारी ने आरोप लगाया कि जिस कंपनी को इस प्रोजेक्ट का ठेका मिला है, वही भाजपा का करोड़ों का कार्यालय बना रही है और सत्ता के ऐशो-आराम की कीमत आदिवासियों के जीवन को प्रभावित करके चुकाई जा रही है। उन्होंने विस्थापितों के लिए ‘मकान के बदले मकान’ और ‘जमीन के बदले जमीन’ की मांग की और कार्यकर्ता अमित भटनागर की गिरफ्तारी को दमनकारी कदम बताया। ऑडियो को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने
ऑडियो को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता इसे प्रशासन की संवेदनहीनता बता रहे हैं, वहीं भाजपा समर्थक इसे राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास करार दे रहे हैं। गौरतलब है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर क्षेत्र में पहले से ही विरोध प्रदर्शन जारी हैं। ग्रामीण विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास जैसे मुद्दों पर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जीतू पटवारी की इस टिप्पणी से राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। इस मामले से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… धोड़न बांध में प्रदर्शनकारियों से मिले जीतू पटवारी पन्ना में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितों से मंगलवार को जीतू पटवारी मिले। उन्होंने प्रशासनिक विरोध के बावजूद प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर सरकार को सीधे तौर पर घेरा। लेकिन महिलाओं ने कहा कि वे जब तक अमित भटनाकर नहीं आएंगे, हम यहां से नहीं हटेंगे और न ही अन्न-पानी ग्रहण करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here