Homeदेशमोदी की करीब साढ़े 4 घंटे मंत्रिपरिषद के साथ बैठक:मंत्रियों को तेज...

मोदी की करीब साढ़े 4 घंटे मंत्रिपरिषद के साथ बैठक:मंत्रियों को तेज फैसलों लेने को कहा, विकसित भारत 2047 को नारा नहीं लक्ष्य बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार रात को दिल्ली के सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में सरकार के कामकाज, मंत्रालयों के प्रदर्शन और आगे की योजनाओं पर चर्चा की गई। करीब साढ़े चार घंटे चली बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का लक्ष्य और वादा है। उन्होंने मंत्रियों से तेजी से काम करने और फाइलों में देरी नहीं होने देने को कहा। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के कामकाज को और आसान बनाया जाए और सुधारों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे लोगों के बीच जाकर सरकार के पिछले 12 साल के काम और उपलब्धियों की जानकारी दें। मंत्रालयों ने काम की रिपोर्ट पेश की बैठक में कृषि, वन, श्रम, सड़क परिवहन, विदेश, वाणिज्य और बिजली समेत कई बड़े मंत्रालयों ने अपने कामकाज की जानकारी दी। जिन मंत्रालयों का प्रदर्शन कमजोर रहा, उन्हें काम में सुधार लाने और बेहतर तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आधा दर्जन से अधिक मंत्रालयों ने प्रेजेंटेशन दिए। इनमें नौ मंत्रालयों ने अपने प्रदर्शन और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी दी। कैबिनेट सचिव और नीति आयोग ने भी प्रेजेंटेशन दिए। यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब पश्चिम एशिया और होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ने से दुनिया में तेल और ईंधन की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ रही है। पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और उसके आर्थिक प्रभाव का जिक्र करते हुए मंत्रालयों को यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है कि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो। सूत्रों के मुताबिक बैठक को सरकार के कामकाज की समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल हुए। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। पीएम के 5 देशों के दौरे की चर्चा हुई बैठक में मोदी के हाल ही में हुए पांच देशों के दौरे पर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री की हाल ही में पांच देशों की यात्रा और उस के प्रमुख राजनयिक परिणामों के बारे में जानकारी दी। मंत्रिपरिषद ने दौरे की सफलता पर पीएम मोदी को बधाई दी। मोदी ने हाल ही में यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा किया था। मोदी की मंत्रिपरिषद से साथ पिछली बैठक ——————————— ये खबर भी पढ़ें… पश्चिम एशिया संकट पर पवार बोले- मोदी सर्वदलीय बैठक बुलाएं, पीएम ने गोल्ड न खरीदने की अपील की है शरद पवार ने पश्चिम एशिया संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित के मामलों में सभी दलों को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करना जरूरी है। पवार ने X पर लिखा- पीएम मोदी ने जनता से सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल कम खर्च करने की अपील की है। इससे अर्थव्यवस्था पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here