इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी शिकायतें सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 66 की पार्षद कंचन गिडवानी बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 66 के राजमहल कॉलोनी निवासी राजेश बगोरा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से नलों में गंदा पानी आ रहा था, क्योंकि ड्रेनेज का पानी सप्लाई लाइन में मिल रहा था। शिकायत पोस्ट होते ही आज की ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद कंचन गिडवानी ने मामले में संज्ञान लिया और लाइन की मरम्मत कराई। समाधान की पुष्टि भी पार्षद ने एप पर की, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान लिम्बोडी: कीचड़ भरी सड़क पर सीसी रोड का काम शुरू वार्ड 77 के बृजनयनी कॉलोनी, लिम्बोडी मेन रोड निवासी बृजनयनी रहवासी संघ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सड़क की खराब हालत और सफाई न होने से पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही थी और वाहन फिसल रहे थे। शिकायत पोस्ट होने के बाद पार्षद प्रियंका वाई. चौहान ने संज्ञान लेकर सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू कराया। समाधान की पुष्टि भी पार्षद ने एप पर की। बंद स्ट्रीट लाइट, टूटे चैंबर और कचरे की समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी नयता मुंडला: RTO रोड की स्ट्रीट लाइट बंद, हादसे का खतरा पाथर मुंडला, नयता मुंडला निवासी अंकुर खंडेलवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि RTO रोड पर कई स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी हैं। खासकर कॉलोनी के मेन गेट और एम्पायर विक्ट्री गेट के बाहर अंधेरा रहने से हादसे की आशंका बनी रहती है। बृजेश्वरी एनेक्सी: खुला चैंबर बना हादसे की वजह वार्ड 41 के रिंग रोड, उत्कर्ष एस्टेट, महादेव तोतला नगर निवासी नारायण ने शिकायत दर्ज कराई है कि मुख्य मार्ग पर स्थित चैंबर का ढक्कन शनिवार से खुला पड़ा है। वहीं क्षेत्र के निवासी निखिल सिंह के अनुसार यह चैंबर पिछले दो महीने से क्षतिग्रस्त है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं हुई। हीरा नगर: कचरे के ढेर से मच्छरों का प्रकोप, लोग परेशान वार्ड 22 के हीरा नगर, सुखलिया निवासी अभिषेक खटके ने शिकायत दर्ज कराई है कि घर के पास खाली जगह पर लोग लगातार गीला और सूखा कचरा फेंक रहे हैं। इससे मच्छरों की संख्या बढ़ गई है और लोग बीमार हो रहे हैं। कई शिकायतों के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। कस्तूरबा ग्राम: झुके बिजली के पोल से हादसे का खतरा वार्ड 77 के नई बस्ती, प्रथम गैस गोदाम के पास, कस्तूरबा ग्राम निवासी हीना पवार ने शिकायत दर्ज कराई है कि क्षेत्र में बिजली के खंभों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। लोगों ने अपने खर्च पर पोल लगवाए, लेकिन उन पर लगातार बढ़ते तारों के भार से वे टेढ़े हो गए हैं। रहवासियों ने जल्द सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकते हैं। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचती है। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी दे सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों की आवाज सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाकर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।
