नैनपुर से इंदौर के बीच चलने वाली पेंचवैली एक्सप्रेस ट्रेन के B2 एसी कोच में बुधवार तड़के 4 बजे आग लग गई। कोच में अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। ट्रेन रोककर यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया। कोच में करीब 72 यात्री सफर कर रहे थे। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। घटना इटारसी से पहले पोला पत्थर स्टेशन की बताई जा रही है। गाड़ी नंबर-19344 पेंचवैली एक्सप्रेस भोपाल की ओर आ रही थी। B2 कोच फुल था और यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। धुआं फैलने से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसी के पैनल से धुआं निकल रहा था। तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रोकी गई। तीन तस्वीरें देखिए… कोच में धुआं भर गया, फायर अलार्म बजने लगे यात्रियों ने बताया कि एसी पैनल में आग लगने के बाद उससे चिंगारियां निकलने लगीं। फायर अलार्म बजने लगे और लाइट बंद-चालू होने लगी। इससे यात्री घबरा गए। बाहर निकलते समय वे हड़बड़ी में बिना सामान के ही उतर गए। रेलवे की टीम ने जांच की, फिर आगे बढ़ी ट्रेन हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के करीब 35 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच के बाद ट्रेन को आगे बढ़ने की परमिशन दी। दूसरे कोच में सफर कर रहे B2 कोच के यात्री घटना के बाद B2 कोच के सभी यात्रियों को आसपास के कोच में शिफ्ट किया गया। इसके बाद वे इन्हीं कोच में सवार होकर आगे का सफर कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर से जोधपुर जा रही रणथंभौर एक्सप्रेस से निकला धुआं रतलाम जिले के आलोट स्थित लूणी-रीछा स्टेशन के पास गुरुवार (18 जून) सुबह पौने 10 बजे के आसपास रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहियों से अचानक धुआं निकलने लगा। ट्रेन इंदौर से जोधपुर जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर…
