Homeमध्यप्रदेशमॉर्निंग वॉक पर निकले अकाउंटेंट से लूटा था मोबाइल:CCTV फुटेज से खुला...

मॉर्निंग वॉक पर निकले अकाउंटेंट से लूटा था मोबाइल:CCTV फुटेज से खुला राज, दो बदमाश पकड़े, जयपुर में तीसरे लुटेरे की तलाश में दबिश

ग्वालियर में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक अकाउंटेंट से मोबाइल लूटने वाले दो नाबालिग आरोपियों को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने करीब एक महीने बाद घेराबंदी कर पकड़ लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया है, जबकि वारदात में शामिल उनका तीसरा साथी अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम राजस्थान के जयपुर रवाना की गई है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार के मुताबिक, सदाशिव नगर निवासी 53 वर्षीय हरीश कुमार शर्मा पेशे से अकाउंटेंट हैं। 17 अप्रैल की सुबह वह रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। कोटेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद जब वे 100 फुटा रोड से घर लौट रहे थे, तभी सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पीछे से आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस को बदमाशों का हुलिया और एक्टिवा का नंबर मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के भागने का पूरा रूट मैप तैयार किया। सीसीटीवी की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस गिरवाई इलाके तक पहुंची, जहां दबिश देकर दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने तीसरे साथी का नाम भी पुलिस को बताया। जांच में पता चला कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान के जयपुर में छिपा हुआ है। उसकी तलाश में पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। इस मामले में एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई मोबाइल लूट की वारदात में शामिल दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया है और तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here