Homeमध्यप्रदेशमैहर एसपी ने कहा- नशा बेचने वाले समाज के दुश्मन:ये युवा पीढ़ी...

मैहर एसपी ने कहा- नशा बेचने वाले समाज के दुश्मन:ये युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा, मेहनत का पैसा बीमारियों में लग रहा

मैहर में रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देश पर जिले के सभी थानों और चौकियों में ‘जनचौपाल-04’ का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम बंधा में जनचौपाल लगी, जहां मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जो चीज खराब है, उससे दूरी बनानी होगी। एसपी ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर जहर भी आसानी से मिलने लगे तो क्या उसे कोई पी लेगा? उन्होंने जोर देकर कहा कि नशा आने वाली पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है और लोगों की मेहनत की कमाई बीमारियों में बह रही है। नशा बेचने वालों को न मिले कोई इज्जत एसपी ने नशा बेचने वालों का सामाजिक बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वाले समाज के सबसे बड़े दुश्मन हैं। ऐसे लोगों को समाज में कोई सम्मान नहीं मिलना चाहिए और न ही बैठने के लिए कुर्सी तक दी जानी चाहिए। जनचौपाल से पुलिस को मिल रहीं गुप्त सूचनाएं अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीते चार महीनों से चल रही जनचौपाल का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि जनता और पुलिस के बीच संवाद बढ़ा है। इससे अवैध गतिविधियों की गुप्त जानकारियां मिल रही हैं, जिसके दम पर पुलिस की कार्रवाई और छापों में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि कई संवेदनशील जगहें चिन्हित की गई हैं, जहां जल्द बड़ी कार्रवाई होगी। चौपाल में प्रशासनिक अमला रहा मौजूद इस कार्यक्रम में सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक संतोष उलाड़ी, वंदना गर्ग, रंजीत सिंह समेत कोतवाली थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here