मुरैना के सिहोनिया थाना पुलिस ने मंगलवार को जुआ खेलने वाले फड़ पर छापामार कार्रवाई करते हुए 5 लाख 82 हजार रुपए का हुआ पकड़ा है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से 17 बाइक 6 ताश की गड्डी भी जब्त की है। अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस अब बाईकों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की बात कह रही है। सिहोनिया थाना पुलिस ने इटौरा गांव सिद्ध बाबा मंदिर के पास संचालित जुआ फड़ पर छापा मारा। पुलिस को देख जुआ खेलने वाले इधर उधर पैसा छोड़ मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ा है। भागने वाले अपनी अपनी बाइक छोड़ भाग गए। मौके से पुलिस को 5 लाख 82 हजार रुपए नकद, 17 बाइक, 6 ताश की गड्डी भी मिली है। सिहोनिया थाना प्रभारी एसआई अतुल परिहार के अनुसार, पुलिस अब जब्त वाहनों के मालिकों को उनके रजिस्ट्रेशन के आधार पर तलाश कर रही है।
