Homeमध्यप्रदेशमहिलाओं ने प्लास्टिक कचरे से बदली ब्यावरा की सूरत:'मन की बात' में...

महिलाओं ने प्लास्टिक कचरे से बदली ब्यावरा की सूरत:’मन की बात’ में पीएम मोदी बोले- जिस प्लास्टिक से प्रदूषण होता था, उससे शहर सुंदर बनाया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 135वें एपिसोड का आज प्रसारण हुआ। पीएम ने इस एपिसोड में मप्र के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे की महिलाओं द्वारा प्लास्टिक वेस्ट के रिसाइकिल और शहर के सौंदर्यीकरण के प्रयास की तारीफ की। लोग सफाई चाहते हैं, लेकिन दूसरे के भरोसे पीएम ने कहा- हम सभी चाहते हैं कि हमारा गांव साफ सुथरा हो, शहर सुंदर दिखे लेकिन कभी ये सोचा जाता है कि हमारे आसपास जो कचरा जमा होता है, उसे कौन साफ करता है। ज्यादातर लोग तो यही मानते हैं कि ये किसी और की जिम्मेदारी हैं और वही सफाई करेगा। लेकिन हमारे बीच कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो अपनी सोच से हमें बहुत प्रेरित करते हैं। पीएम बोले- बहनों ने प्रदूषण फैलाने वाले प्लास्टिक से शहर की सुंदरता बढ़ा दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- मुझे मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा की कुछ बहनों के बारे में जानने का अवसर मिला। उन्होंने अपने आसपास फैले प्लास्टिक कचरे को हटाने का संकल्प लिया। उन्होंने यह नहीं सोचा कि कोई और आकर बदलाव लाएगा, बल्कि खुद शहरभर से प्लास्टिक कचरा और खाली बोतलें इकट्ठा करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे यह प्रयास आगे बढ़ता गया और फिर उस प्लास्टिक को ईको ब्रिक्स में बदला जाने लगा। आज इन्हीं ईको ब्रिक्स का उपयोग सार्वजनिक स्थानों को सुंदर बनाने में किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि राजगढ़ में पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों किलो प्लास्टिक का पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) कर उसका बेहतर उपयोग किया गया है। यानी जो प्लास्टिक पहले प्रदूषण फैलाता था, वही आज इन बहनों के प्रयास से शहर की सुंदरता बढ़ाने में योगदान दे रहा है। उन्होंने ब्यावरा की सभी बहनों और इस अभियान से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here