Homeमध्यप्रदेशगांजे के खेत का ड्रोन VIDEO...20 लाख के पौधे जब्त:देवास में सब्जियों...

गांजे के खेत का ड्रोन VIDEO…20 लाख के पौधे जब्त:देवास में सब्जियों की बाड़ में छिपाई फसल; एक आरोपी पकड़ाया

देवास के सोनकच्छ के पास काछी गुराड़िया गांव में पुलिस ने करीब पौन बीघा खेत से गांजे के 354 पौधे जब्त किए हैं। पौधों का कुल वजन करीब 686 किलो है। इनकी अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी ने गांजे की फसल को छिपाने के लिए खेत के चारों तरफ बेल वाली सब्जियों और ज्वार की बाड़ लगा रखी थी। ड्रोन सर्वे के बाद पुलिस को खेती का पता चला। मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। सब्जियों और ज्वार की बाड़ के पीछे गांजे की खेती
काछी गुराड़िया गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर जंगल से लगे सुनसान खेत में गांजे की खेती की जा रही थी। आरोपी ने खेत के चारों तरफ बेल वाली सब्जियां और ज्वार लगा रखी थी। इससे बाहर से खेत सामान्य दिखाई देता था। अंदर लगी गांजे की फसल नजर नहीं आती थी। जंगल से लगे और गांव से दूर इलाके का भी फायदा उठाया जा रहा था। सूचना मिली तो ड्रोन से निगरानी कराई
थाना प्रभारी विक्रांत झांझोट को क्षेत्र में गांजे की खेती की सूचना मिली थी। खेत के आसपास घनी हरियाली और जंगल का इलाका होने के कारण पुलिस ने ड्रोन से निगरानी कराई। ड्रोन से किए गए सर्वे में बाड़ के अंदर गांजे के पौधे दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। 6 से 7 घंटे चली कार्रवाई, 354 पौधे जब्त
पुलिस टीम ने खेत पर पहुंचकर गांजे के पौधों की गिनती और जब्ती शुरू की। करीब 6 से 7 घंटे तक चली कार्रवाई में 354 पौधे जब्त किए गए। पौधों का वजन करीब 680 किलो निकला। पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 15 से 20 लाख रुपए है। एक आरोपी हिरासत में, जांच जारी
पुलिस ने प्रेम सिंह पिता चंदर सिंह कुशवाह, निवासी काछी गुराड़िया को हिरासत में लिया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब पता लगा रही है कि गांजे की खेती कब से की जा रही थी और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं। थाना प्रभारी विक्रांत झांझोट के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच कर रही है

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here