Homeमध्यप्रदेशमंदसौर में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत: 3 की मौत:पत्नी को मायके...

मंदसौर में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत: 3 की मौत:पत्नी को मायके से लेकर लौट रहे युवक की भी मौत, पत्नी की हालत गंभीर

मंदसौर के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की नारायणगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हुई। हादसे में गंभीर घायल महिला को रात करीब 8:30 बजे मंदसौर जिला अस्पताल से उदयपुर रेफर किया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पत्नी को लेने ससुराल गए थे पुष्कर नीमच जिले के पिपलिया रावजी निवासी 35 वर्षीय पुष्कर अपनी पत्नी रेखा को लेने मंदसौर जिले के सनावदा स्थित ससुराल गए थे। दोनों एचएफ डीलक्स बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। ग्राम सौम्या क्षेत्र में उनकी बाइक सामने से आ रही पल्सर से टकरा गई। हादसे में पुष्कर की मौके पर ही मौत हो गई। रेखा गंभीर घायल हुईं और उन्हें इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया। नवजात बेटी से मिलने जा रहे थे हरिओम-जितेंद्र दूसरी बाइक पर नीमच जिले के सावन निवासी 25 वर्षीय हरिओम उर्फ बबलू और 22 वर्षीय जितेंद्र सवार थे। दोनों मजदूरी करते थे। हरिओम की करीब 15 दिन पहले बेटी हुई थी। वह अपनी पत्नी और नवजात बेटी से मिलने ग्राम सोकड़ी जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। हरिओम की मौके पर मौत हो गई। गंभीर घायल जितेंद्र ने नारायणगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया पुष्कर के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे ईशान ने बताया कि मां नानी के घर गई थीं। पिता उन्हें लेने गए थे और लौटते समय हादसा हो गया। ईशान ने बताया कि उसके छोटे भाई को थैलेसीमिया है और उसका इलाज उदयपुर में चल रहा है। उसे ब्लड भी चढ़ाया जाना है। हरिओम के भाई देवकिशन भाटी ने बताया कि हरिओम और जितेंद्र पत्नी और 15 दिन पहले जन्मी बेटी से मिलने निकले थे। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां दोनों की मौत हो चुकी थी। सिर में गंभीर चोट से हुई मौत मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष सोलंकी ने बताया कि चार घायलों को अस्पताल लाया गया था। हरिओम और पुष्कर को मृत अवस्था में लाया गया। दोनों के सिर में गंभीर चोटें थीं। जितेंद्र के सिर, नाक और दोनों कान से ज्यादा खून बह रहा था। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनों मृतकों के शव नारायणगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्च्युरी में रखे गए हैं। शनिवार सुबह तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here