Homeमध्यप्रदेशमहिलाओं को आगे कर वन अमले पर बरसाए पत्थर:खंडवा में अतिक्रमण रोकने...

महिलाओं को आगे कर वन अमले पर बरसाए पत्थर:खंडवा में अतिक्रमण रोकने पहुंचे 8 जवान घायल; किसी का सिर फूटा, किसी का कान कटा

खंडवा के गुड़ी रेंज के आमा खुजरी जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला हो गया। आरोप है कि करीब 400 अतिक्रमणकारियों ने गोफन से पत्थर और लाठियों से हमला किया, जिसमें 8 वनकर्मी घायल हो गए। किसी का सिर फूट गया तो किसी का कान कट गया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, बारिश के बाद वन भूमि पर फसल बोने की तैयारी की जा रही थी। इसे रोकने के लिए रविवार दोपहर करीब 12 बजे 40 वनकर्मी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। कर्मचारियों का आरोप है कि महिलाओं को आगे कर दिया गया, जिससे टीम तुरंत कार्रवाई नहीं कर सकी। इसके बाद पीछे खड़े लोगों ने गोफन से बड़े-बड़े पत्थर बरसाए और लाठियों से हमला किया। देखिए, हमले की तस्वीरें… सभी घायल कर्मचारी फ्लाइंग स्क्वॉड का हिस्सा हमले में ज्वाला सिंह, रोमांक नायक, शैलेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह सक्तावत, राजेंद्र बागड़ी, प्रदीप बघेल, चंद्रपाल तोमर और राहुल लोधी समेत कई वनरक्षक घायल हुए हैं। ये सभी 2025 में भर्ती विशेष फ्लाइंग स्क्वॉड का हिस्सा हैं, जिन्हें जंगलों में अतिक्रमण रोकने के लिए तैनात किया गया था। वन कर्मी बोले- दो घंटे तक मदद नहीं मिली घायल वनकर्मियों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्हें करीब दो घंटे तक मदद नहीं मिली। उनका कहना है कि पुलिस और एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। वहीं, वन विभाग ने हमले में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है। गुड़ी रेंजर नरेंद्र पटेल ने बताया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद वन कर्मचारियों ने जंगलों में अभियान के दौरान स्थायी पुलिस सुरक्षा की मांग उठाई है। ये खबर भी पढ़ें… फॉरेस्ट टीम पर पत्थर-गोफन से हमला, ड्रोन VIDEO देवास के कमलापुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। करीब 100 ग्रामीणों ने वन अमले और पुलिस बल को घेरकर आधे घंटे तक पत्थर बरसाए। 8 वाहनों में तोड़फोड़ की गई और ड्रोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 6 वनकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें 3 को सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना का ड्रोन वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here