Homeदेशमहाराष्ट्र में कार 800 फीट गहरी खाई में गिरी:8 की मौत, मोबाइल...

महाराष्ट्र में कार 800 फीट गहरी खाई में गिरी:8 की मौत, मोबाइल से लोकेशन मिली; कर्नाटक में नदी में डूबने से 11 की जान गई

महाराष्ट्र और कर्नाटक में दो हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के रायगड में पोलादपुर-महाबलेश्वर रोड के अंबेनली घाट इलाके में रविवार सुबह एसयूवी कार 800 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने मृतकों के मोबाइल की लास्ट लोकेशन ट्रेस की। तब जाकर घटना की जानकरी मिली। इधर, कर्नाटक के भटकल में रविवार दोपहर टट्टीहक्कल नदी में सीप इकट्ठा करते समय डूबने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। कुल 14 लोग थे, जिनमें से 3 का रेस्क्यू किया गया था। NDRF के मुताबिक, घटना की जानकारी रविवार शाम 5 बजे मिली थी। 10 शव आज बरामद हुए। महाराष्ट्र की घटना की 2 तस्वीरें… घटना के 24 घंटे बाद मोबाइल से लोकेशन मिली पुलिस ने बताया कि सभी 8 लोग रविवार रात 2 बजे SUV से डापोली के हार्ने से सतारा के लिए रवाना हुए थे। जब वे सतारा नहीं पहुंचे, तो उनके परिजनों ने दोपहर में उनकी तलाश शुरू की। जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस से संपर्क किया। जांच के दौरान कार में सवार लोगों के मोबाइल फोन की लास्ट लोकेशन ट्रेस की गई। सभी की आखिरी लोकेशन पोलादपुर के पास ट्रेस हुई। इसके बाद अंबेनली घाट इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सोमवार सुबह पुलिस को 800 फीट गहरी खाई में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त SUV मिली। इसके बाद लोकल की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। इसके बाद खाई में उतरा गया। 2 शव रेस्क्यू किए गए। 3 शव की लोकेशन मिली। बाकी शवों की तलाश जारी है। शवों को एहतियात के साथ खाई से निकाला गया। कर्नाटक: एक-दूसरे को बचाने में बह गए 11 लोग कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल में रविवार को एक ही परिवार के 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 9 महिलाएं शामिल हैं। परिवार के 14 लोग तट्ठीहक्कल कालिनट्टी स्ट्रीम में सीपियां (क्लैम्स) इकट्ठा करने गए थे। पुलिस के मुताबिक, शरदाहोले गांव का परिवार सीपियां इकठ्ठा करने उस जगह गया था, जहां स्ट्रीम अरब सागर से मिलती है। सीपियां इकट्ठा करना इस इलाके का मौसमी काम माना जाता है। जब सभी स्ट्रीम में उतरे, तब पानी का बहाव कम था, लेकिन जैसे ही वे गहराई में उतरे तो हाई टाइड की वजह से पानी का बहाव तेज हो गया। स्ट्रीम में ज्यादा गाद होने से लोग तुरंत पानी से बाहर नहीं आ सके। इन लोगों को तैराना भी नहीं आता था। एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में सभी ने एक-दूसरे हाथ पकड़े, लेकिन तेज बहाव में बहते चले गए। …………………… यह खबर भी पढ़ें… उत्तर प्रदेश के आगरा में जिप लाइन झूले से 45 फीट नीचे गिरने से बच्चे की मौत, सेफ्टी बेल्ट खुलने से हादसा उत्तर प्रदेश के आगरा में जिप लाइन के दौरान 45 फीट की ऊंचाई से गिरने से 16 साल के लड़के की मौत हुई। घटना का वीडिया भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि जैसे ही लड़का टावर से जिप लाइन शुरू करता है उसका सेफ्टी बेल्ट खुल जाता है और लड़का जमीन पर जा गिरता है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here