Homeमध्यप्रदेशमां ने 3 बेटियों को कीटनाशक खिलाया,फिर खुद भी खाया:चारों की मौत,...

मां ने 3 बेटियों को कीटनाशक खिलाया,फिर खुद भी खाया:चारों की मौत, पिता घर से बाहर गया था; पुलिस बोली- हर पहलू जांच रहे

शहडोल में महिला ने अपनी तीन बेटियों को कीटनाशक खिला दिया, फिर खुद भी निगल लिया। इससे चारों की तबीयत बिगड़ गई। बड़ी बेटी ने घर से बाहर आकर पड़ोसियों को पुकारा। सारी बात बताई। पड़ोसी चारों को लेकर ब्यौहारी अस्पताल भागे। जहां डॉक्टरों ने महिला और छोटी दो बेटियों को मृत घोषित कर दिया जबकि बड़ी बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामला हिरवार गांव में रविवार का है। मृतकों की पहचान अनिता सिंह (32) और उसकी बेटियों- रितिका (7), कृष्णकुमारी (4) और अर्पिता (2) के रूप में हुई है। पड़ोसियों ने बताया कि अनिता का पति ड्राइवर है। रोजी-रोटी कमाने दूसरे शहर गया है। घटना के समय घर में मां-बेटियां ही थीं। सूचना मिलते ही पपौंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पड़ोसियों के बयान दर्ज किए। महिला के पति को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। देखिए, तीन तस्वीरें… कीटनाशक देने के बाद घर में आग लगाई थी टीआई बृजेंद्र मिश्रा ने कहा- बड़ी बेटी रितिका ने पड़ोसियों को बताया कि अनीता ने बेटियों को खांसी की दवा कहकर कीटनाशक दिया था। फिर घर में आग लगा दी। हालांकि, यह ज्यादा नहीं फैली। कीटनाशक की कम मात्रा गले से नीचे जाने पर रितिका बेसुध नहीं हुई। वह घर से बाहर आई और शोर मचाया। टीआई ने बताया कि घर के आर्थिक हालत बहुत अच्छे नहीं हैं। अनीता का पति करीब दो महीने पहले परिवार से मिलने आया था। ये खबर भी पढ़ें… पति-पत्नी ने खाया जहर, मौत से पहले तड़पने का VIDEO मध्य प्रदेश के मंदसौर में दंपती ने कार में बैठकर जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान पहले पत्नी उष्मिता सोनी और फिर पति दुष्यंत सोनी की मौत हो गई। दंपती के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। पढे़ं पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here