पीथमपुर के औद्योगिक नगर सेक्टर 3 स्थित मदरसन कंपनी की यूनिट 1 के बाहर आज मंगलवार को करीब 500 महिला और पुरुष कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उनका आर्थिक शोषण कर रहा है और हक की आवाज उठाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है। कर्मचारी बोले-कंपनी में काम के घंटे तय नहीं प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी में काम के घंटे तय नहीं हैं। प्रबंधन उनसे आठ घंटे से अधिक काम करवाता है, लेकिन वेतन वृद्धि की बात आने पर कोई सुनवाई नहीं होती। एक महिला कर्मचारी रश्मि ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई में कम वेतन पर गुजारा करना मुश्किल है, और प्रबंधन का रवैया मानसिक प्रताड़ना का कारण बन रहा है।
प्रदर्शनकारी बोले-विरोध करने पर कंपनी ने कुछ को नौकरी से निकाला हड़ताल का मुख्य कारण हाल ही में प्रबंधन की ओर से की गई कार्रवाई बताई जा रही है। मजदूरों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण उनके कुछ साथियों को बिना किसी ठोस वजह के नौकरी से निकाल दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन इस तरह की कार्रवाई से उन्हें डराने की कोशिश कर रहा है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक निकाले गए साथियों को वापस काम पर नहीं लिया जाता, वेतन में बढ़ोतरी नहीं की जाती और कार्य के घंटे सुनिश्चित नहीं किए जाते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। वे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। प्रदर्शन की 9 तस्वीरें देखिए… कंपनी गेट पर नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी यह हड़ताल ऐसे समय में हो रही है जब कल पीथमपुर की अन्य औद्योगिक इकाइयों में भी इसी तरह की हलचल देखी गई थी, जिससे इन मजदूरों की एकजुटता को बल मिला है। फिलहाल, कंपनी गेट पर नारेबाजी जारी है और पुलिस व स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गया हैं। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… नोएडा में हिंसा, MP के पीथमपुर में भी हाईवे जाम:मदरसन कंपनी ने नहीं बढ़ाई सैलरी नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन के बीच इसका असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है। पीथमपुर स्थित मदरसन कंपनी यूनिट-2 के कर्मचारियों ने सोमवार को वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर काम बंद कर दिया और महू-नीमच नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…
