छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट हुआ है, हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें 1 महिला समेत 4 जवान शामिल हैं। वहीं, मंत्री के पीए और ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। 4 गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर जुनवानी के पास एक स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी। इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर उनके फॉलो वाहन से जा भिड़ी। घटना के वक्त मंत्री भी कार में मौजूद थे। हादसे में वे बाल-बाल बच गए। घायलों को पहले कोंडागांव जिला अस्पताल लाया गया, जहां से 4 गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया। घटना के बाद तीनों गाड़ियां डैमेज हुई हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाया। मामला जुनवानी थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए तस्वीरें… घायलों की स्थिति कैसे और कब हुई घटना यह घटना तब हुई जब मंत्री अपने गृह ग्राम फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो ने जुनवानी के पास अचानक मंत्री के काफिले में घुसकर उनकी कार को टक्कर मारी। इसके बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर फॉलो वाहन से जा भिड़ी। काफिले के हादसे में जवानों को आई चोट टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉलो वाहन बुरी तरह डैमेज हो गया। उसमें सवार पुलिस जवानों को चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद सभी घायल जवानों को इलाज के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मंत्री केदार कश्यप को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वे इस हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसा कैसे हुआ, जांच जारी पुलिस हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच कर रही है। साथ ही स्कॉर्पियो ड्राइवर और हादसे से जुड़ी दूसरी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। समय पर मदद मिलने से बड़ा हादसा टल गया। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढें… यूपी में छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष सड़क हादसे में घायल: कार खड़े ट्रक से टकराई; कमर पर चोट, पत्नी-बेटी सुरक्षित, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे यूपी के ललितपुर में छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ हादसा हो गया था। 30 जुलाई की दोपहर उनकी इनोवा कार हाईवे पर खड़े ट्रक में घुस गई थी। इससे किरण सिंह देव घायल हो गए। उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। पढ़ें पूरी खबर…
