Homeमध्यप्रदेशमंत्रालय से बंगले तक पैदल गए मंत्री:विधायक ने खरीदी ई-स्कूटी, पीएम मोदी...

मंत्रालय से बंगले तक पैदल गए मंत्री:विधायक ने खरीदी ई-स्कूटी, पीएम मोदी की अपील के बाद एमपी में तामझाम छोड़ रहे नेता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद कारों की रैलियां निकालने वाले नेता एमपी में नप गए। बीजेपी के संगठन से लेकर सीएम ने नसीहत दी तो अब नेता तामझाम छोड़ साधारण तरीके से चलते नजर आने लगे हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शुक्रवार को मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होने के बाद वल्लभ भवन से 74 बंगला स्थित अपने सरकारी आवास तक पैदल ही पहुंचे। मंत्री के आगे-पीछे़ गाडियां नजर नहीं आईं। बस पीएसओ और स्टाफ के कर्मचारी साथ चलते नजर आए। सीएम ने की समीक्षा बैठक दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सीएस अनुराग जैन की मौजूदगी में अलग-अलग विभागों की समीक्षा की। इस दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की भी समीक्षा की गई। मंत्री राजपूत ने मंत्रालय पहुंचने के बाद अपनी गाड़ी वापस भेज दी थी। जैसे ही रिव्यू मीटिंग खत्म हुई वे सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ के साथ पैदल ही घर के लिए चल दिए। विधायक ने खरीदी ई-स्कूटी दूसरी तरफ कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक ने भी ई-स्कूटी खरीदी है। संजय पाठक ने ई-स्कूटी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए फेसबुक पर लिखा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत के प्रेरणादायी आह्वान से प्रेरित होकर आज इलेक्ट्रिक स्कूटी क्रय की। संजय पाठक ने आगे लिखा- देशहित में ईंधन की बचत, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक छोटा किंतु सार्थक प्रयास है। यदि प्रत्येक नागरिक ऐसे सकारात्मक कदम उठाए, तो राष्ट्र को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कटंगी विधायक ने इलेक्ट्रिक कार खरीदी पांच दिन पहले बालाघाट जिले के कटंगी से विधायक गौरव पारधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। विधायक अब अपने सभी क्षेत्रीय प्रवास, पार्टी कार्यक्रमों और ग्रामीण बैठकों के लिए इसी नई कार का उपयोग कर रहे हैं। विधायक गौरव पारधी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और आर्थिक दबाव के बीच उन्होंने यह कदम उठाया है। विदेशी मुद्रा और अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव विधायक गौरव पारधी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के आयात के लिए भारत को बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है। वैश्विक तेल संकट को देखते हुए इसे कम करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ईंधन की खपत कम करने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और विदेशी मुद्रा की बचत की जा सकेगी। भोपाल में होने वाली बीजेपी की मेगा मीटिंग भी वर्चुअल हुई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर बीजेपी 5 जून से 21 जून तक एक अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान की तैयारियों को लेकर भोपाल में विधायकों, सांसदों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों की संयुक्त मेगा मीटिंग भोपाल में होनी थी। लेकिन पीएम की ईंधन बचाने की अपील को देखते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इसे वर्चुअल करने का निर्णय लिया। शुक्रवार देर शाम वर्चुअल मीटिंग बुलाई गई। इसमें पूरे अभियान के दौरान की जाने वाली गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here