Homeमध्यप्रदेशमंडलेश्वर में गुरु नानक देव की पालकी यात्रा निकली:जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत...

मंडलेश्वर में गुरु नानक देव की पालकी यात्रा निकली:जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ; 24 नवंबर को विशेष दीवान और लंगर

खरगोन के मंडलेश्वर में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन और पालकी साहिब यात्रा निकाली गई। यात्रा गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘जगत गुरु बाबा धन गुरु नानक देव जी’ के जयकारे लगाए। पालकी साहिब यात्रा बस स्टैंड, पुलिस चौकी, महात्मा गांधी मार्ग, मेन बाजार और घंटाघर चौक से होते हुए नर्मदा एप्रोच मार्ग पहुंची। इसके बाद यात्रा गुरुद्वारा साहिब लौटकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह मंच लगाकर यात्रा का स्वागत किया गया। कई जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत शेर-ए-पंजाब होटल, छाबड़ा जनरल स्टोर्स, दशमेश हार्डवेयर, करमचंद ज्ञानवाणी, न्यू पंजाब साइकिल और अनमोल फोटोकॉपी पर पालकी साहिब पर पुष्पवर्षा की गई। नगर परिषद अध्यक्ष विश्वदीप मोयदे, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज शर्मा और पार्षद नितिन पाटीदार ने भी पुष्पवर्षा कर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। नगर कीर्तन के बाद गुरु का अटूट लंगर हुआ। मंडलेश्वर के अलावा महेश्वर, कसरावद, धामनोद और भुदरी से आए लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। 24 नवंबर को विशेष दीवान और बाल कवि दरबार सिख समाज के गोल्डी छाबड़ा ने बताया कि प्रकाश पर्व के मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब में होंगे। सुबह 11 बजे से गुरु का अटूट लंगर शुरू होगा। शाम को बच्चों का बाल कवि दरबार होगा। कार्यक्रम के अंत में आतिशबाजी की जाएगी। समाजजनों ने नगरवासियों से परिवार सहित शामिल होने की अपील की है। यह रहे उपस्थित कार्यक्रम में त्रिलोचनसिंह छाबड़ा, हरचरण सिंह मुच्छाल, अमृत सिंह मुच्छाल, मंजीत सिंह मुच्छाल, मंजीत सिंह डंक, सन्नी भाटिया, सतनाम डंक, कुलवंत सिंह भाटिया, गुरुबक्शसिंह छाबड़ा, तजिंदर सिंह मुच्छाल, हरजीतसिंह मुच्छाल, गोल्डी छाबड़ा, लक्की छाबड़ा, अनमोल भाटिया, प्रदीप सिंह छाबड़ा, बंटी छाबड़ा, राजवीर छाबड़ा, रविंद्र सिंह मुच्छाल और रविन्द्र सिंह छाबड़ा सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here