बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के खापा गांव में पत्नी ने पति संदीप यादव (38) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव के ओमप्रकाश यादव की मदद से शव नर्मदापुरम जिले के केसला थाना क्षेत्र के प्रूफ रेंज जंगल में दफना दिया। पुलिस ने रविवार को चार दिन की तलाश के बाद शव बरामद किया। पत्नी और ओमप्रकाश को हिरासत में लिया गया है।पुलिस के मुताबिक, संदीप के पिता का नाम भरेलाल यादव है। 18 नवंबर की रात संदीप और उसकी पत्नी सागर यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी ने उसका गला दबा दिया। बाइक से शव जंगल ले जाकर दफनाया पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद सागर ने गांव के ओमप्रकाश यादव को बुलाया। दोनों बाइक से शव को करीब 7 किलोमीटर दूर प्रूफ रेंज के जंगल में ले गए और ओपी नाले में दफना दिया। पूछताछ में पत्नी ने हत्या की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जंगल में तलाश शुरू की। खापा गांव और प्रूफ रेंज का जंगल दो जिलों की सीमा पर है। पुलिस टीम ने करीब 36 घंटे तक जंगल और नाले के आसपास तलाश की। रातभर भी खोज जारी रही। तहसीलदार की मौजूदगी में निकाला शव रविवार को तहसीलदार की मौजूदगी में नाले के पास खुदाई कर शव निकाला गया। मौके पर बैतूल एसपी अमित सक्सेना, शाहपुर एसडीओपी अर्चना शर्मा, शाहपुर टीआई नीरज पाल और केसला थाना प्रभारी एसएल पवार पुलिस बल के साथ पहुंचे।
