Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में रास्ते के विवाद पर चले लात-घूंसे:कहा- आराेपियाें में से एक...

ग्वालियर में रास्ते के विवाद पर चले लात-घूंसे:कहा- आराेपियाें में से एक TI का रिश्तेदार; दूसरे पक्ष ने प्लॉटिंग के पार्टनरों का विवाद बताया

ग्वालियर की पुरानी छावनी के गंगापुर इलाके में कॉलोनी का आम रास्ता रोकने को लेकर मारपीट हो गई। रविवार रात करीब 10.30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। जिसका वीडियो भी सामने आया है। एक पक्ष ने शिकायत में सीधे थाना प्रभारी (TI) के रिश्तेदार पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष का दावा है कि यह जमीन की प्लॉटिंग में साझेदारों के बीच का आपसी विवाद है और वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मारपीट का आरोप झगड़े के बाद मूलचंद्र शर्मा ने थाने पहुंचकर कल्ला उर्फ भूपेंद्र राजावत, नरेश यादव, राकेश वर्मा, छोटू पवैया और रवि सिकरवार समेत अन्य पर मारपीट करने की शिकायत दी है। इस शिकायत में सबसे बड़ा आरोप यह लगाया है कि आरोपियों में एक शख्स थाना प्रभारी का रिश्तेदार है। साथ ही पुलिस द्वारा अपने रिश्तेदार का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। प्लॉटिंग पार्टनरों का विवाद दूसरी तरफ, दिलीप शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में मारपीट की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उनकी तीन बीघा से ज्यादा जमीन पर भूपेंद्र, नरेश, राकेश और छोटू के साथ मिलकर प्लॉटिंग की गई है। कुछ दिन पहले बल्ली उर्फ बलराज कमरिया ने यहां का रास्ता बंद कर दिया था। इसी बात पर साझेदारों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसका वीडियो बनाकर अब गलत रंग दिया जा रहा है। 14 दिन पहले फूटा था ग्रामीणों का गुस्सा इस पूरे बवाल की नींव 8 नवंबर को ही पड़ गई थी। तब गंगापुर कॉलोनी के 9 से ज्यादा रहवासियों ने पुलिस और प्रशासन से शिकायत की थी कि मूलचंद्र, दिलीप शर्मा और बलराज उर्फ बल्ली यादव ने कॉलोनी का आम रास्ता बंद कर दिया है। लोगों का आना-जाना दूभर होने के बाद भी जब रास्ता नहीं खुला, तो तनाव बढ़ता गया और रविवार रात को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। भागवत कथा के बाद भी भड़की थी रंजिश गंगापुर में रास्ते को लेकर चल रही यह अदावत नई नहीं है। इसी महीने की शुरुआत में एक पक्ष द्वारा कराई गई भागवत कथा के बाद भी दोनों गुटों में झगड़ा हुआ था। तब पुलिस ने इस मामले में FIR भी दर्ज की थी, लेकिन रंजिश थमने के बजाय और गहरी होती चली गई। थाना प्रभारी बोले- दो पक्षों में झगड़ा हुआ पुरानी छावनी थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। एक पक्ष की ओर से मारपीट की शिकायत मिली है। शिकायत में लगाए गए आरोपों और सामने आए वीडियो के आधार पर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here