Homeमध्यप्रदेश"कल दिल्ली का प्रदर्शन कांग्रेस की हार की बौखलाहट":खरगोन सांसद बोले- चुनाव...

“कल दिल्ली का प्रदर्शन कांग्रेस की हार की बौखलाहट”:खरगोन सांसद बोले- चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर भ्रम फैलाने की कोशिश

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर हमला बोला है। उन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को कांग्रेस की चुनावी हार की बौखलाहट बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दिल्ली में बार-बार प्रदर्शन कर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और कांग्रेस चुनावी नतीजों को स्वीकार करने के बजाय ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है। शनिवार देर शाम खरगोन स्थित सांसद दफ्तर में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान गजेंद्र सिंह पटेल ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में करारी हार मिलने के बाद से कांग्रेस लगातार हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। कभी ईवीएम पर ठीकरा फोड़ा जाता है, तो कभी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जाते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह भ्रम फैलाना सही नहीं है। भ्रम दूर करने भाजपा चलाएगी अभियान सांसद ने बताया कि कांग्रेस के फैलाए जा रहे इस भ्रम का तोड़ निकालने के लिए भाजपा जन जागरण अभियान शुरू करने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आम जनता के बीच जाएं और चुनाव प्रक्रिया और एसआईआर (SIR) से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। विकसित भारत संकल्प के साथ बढ़ा देश उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से ‘विकसित भारत’ के संकल्प की ओर आगे बढ़ रहा है और देश का युवा इस अभियान में साथ खड़ा है। दिल्ली में कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन को भी उन्होंने इसी राजनीतिक बौखलाहट का हिस्सा बताया और दावा किया कि देश की जनता आने वाले चुनावों में कांग्रेस को फिर सबक सिखाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here