Homeमध्यप्रदेशभोपाल में रात 11 बजे जुटे सैकड़ों लोग,MLA ने समझाया:भोपाल में होटल...

भोपाल में रात 11 बजे जुटे सैकड़ों लोग,MLA ने समझाया:भोपाल में होटल से पकड़ाया था युवक; गिरफ्तारी की मांग, वरना बंद की चेतावनी

भोपाल में 2 दिन पहले हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक होटल में ठहरे युवक और युवती को पकड़ा था। साथ ही मुस्लिम युवक के साथ मारपीट की गई थी। इसी मुद्दे पर मंगलवार को मुस्लिम समाज सड़क पर उतर आया। आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करने पर उनकी नाराजगी देखने को मिली। उन्होंने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। वरना भोपाल बंद करने की चेतावनी भी दी। रात 11 बजे हमीदिया अस्पताल के पास सैकड़ों लोग जुट गए। इस वजह से हमीदिया अस्पताल के गेट बंद कर दिए गए। मौके पर विधायक आतिफ अकील और आरिफ मसूद पहुंचे। जिन्होंने लोगों को समझाइश देकर हटाया। इधर, मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। रात 12 बजे के बाद तक लोग मौके पर जुटे रहे। पुलिस ने बेरिकेडिंग भी की है। विधायक अकील ने बताया कि लोगों को समझाइश देकर हटाया गया है। बता दें कि रविवार को हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने युवक के चेहरे पर स्याही और गोबर पोत दिया। अर्धनग्न कर पीटा और गोविंदपुरा पुलिस के हवाले कर दिया था। यह मामला गौतम नगर इलाके स्थित प्राइड होटल का है। हालांकि, युवती का कहना था कि वह युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। हंगामे के बीच आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल
इसी मुद्दे पर मंगलवार को मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग काजियात में इकट्‌ठा हुए। उनका आरोप था कि युवक के साथ मारपीट के दौरान आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया गया, जो कि गलत है। शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने भी समाजजनों को संबोधित किया। इसके बाद समाजजन पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां समाजजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और फिर उनका जुलूस निकालने की मांग की। उनका कहना था कि आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करके उनकी भावना को ठेस पहुंचाई गई है। इस दौरान विधायक आरिफ मसूद, आतिफ अकील, एआईएमआईएम के मोहसिन अली भी मौजूद थे। समाज के अरबाज मिर्जा ने बताया कि आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की गई है। ऐसा नहीं होने पर बंद की चेतावनी भी दी है। रविवार को घटनाक्रम से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए… किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं
थाने में पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि वह पिछले करीब पांच साल से आरिफ खान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। वह आरिफ के खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। युवती ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके साथ कोई जबरदस्ती या गलत व्यवहार नहीं हुआ है। उसने बताया कि पिछले दिनों युवक जेल चला गया था। वह इन दिनों जिस रूम में रह रही है, वहां बाहरी युवकों की एंट्री नहीं है। लिहाजा दोनों होटल के रूम में मिलने पहुंचे थे। यह खबर भी पढ़ें… भोपाल में महिला ने बेटे और दोस्त से सहेली का रेप कराया भोपाल के कोलार इलाके में एक होटल की रिसेप्शनिस्ट के साथ इसी होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने रेप करा दिया। आरोपी महिला ने अपने बेटे और बेटे के दोस्त को प्लानिंग के तहत होटल भेजा और रूम बुक कराया। बाद में युवकों ने रूम में पानी न आने की समस्या बताई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here