Homeमध्यप्रदेशभोपाल में मुस्लिम युवक से मारपीट मामले पर बवाल:रात एक बजे ताजुल...

भोपाल में मुस्लिम युवक से मारपीट मामले पर बवाल:रात एक बजे ताजुल मस्जिद के बाहर जुटी भीड़, किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

भोपाल के गौतम नगर इलाके में हिंदू युवती के साथ होटल में मिले मुस्लिम युवक से मारपीट और धार्मिक टिप्पणी के मामले ने मंगलवार को बड़ा तनाव खड़ा कर दिया। वायरल वीडियो के विरोध में मुस्लिम समाज के हजारों लोग ताजुल मस्जिद, पीरगेट और इमामीगेट क्षेत्र में एकत्र हो गए। रात एक बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुराने शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक 9 मई को गौतम नगर स्थित एक होटल में हिंदू संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को पकड़ लिया था। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई, उसके चेहरे पर स्याही और गोबर पोता गया तथा उसे अर्धनग्न अवस्था में पुलिस के हवाले किया गया। इस दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पुलिस कमिश्नर से मिलकर गिरफ्तारी की मांग की घटना के विरोध में मंगलवार दोपहर मुस्लिम समाज के लोग ताजुल मस्जिद के बाहर एकत्र हुए। इसके बाद शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी, विधायक आरिफ मसूद और विधायक अतीक अकील ने पुलिस कमिश्नर संजय सिंह से मुलाकात कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस कार्रवाई धीमी होने का आरोप, बल प्रयोग किया रात करीब 8:30 बजे एक बार फिर हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई धीमी है। उन्होंने आरोपियों पर एनएसए लगाने, गिरफ्तारी के बाद जुलूस निकालने और बुल्डोजर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद किए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस पर पथराव किया, वाहन के कांच टूटे मोती मस्जिद क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा पुलिस पर पथराव किए जाने की भी सूचना है। पथराव में थाना तलैया का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पूरे घटनाक्रम के बाद पुराने शहर के कई संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। लिव-इन में रह रही युवती इधर, पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से युवक आरिफ खान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है और वह उसके खिलाफ किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। युवती ने यह भी कहा कि उसके साथ कोई जबरदस्ती नहीं हुई है। उसने बताया कि दोनों होटल में मिलने पहुंचे थे क्योंकि जहां वह रह रही है वहां बाहरी लोगों के आने की अनुमति नहीं है। शाहजहांनाबाद संभाग के एसीपी अनिल वाजपेयी के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को घर भेज दिया गया है और पुराने शहर में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here