Homeमध्यप्रदेशभोपाल में जिस दंपती का मर्डर हुआ...उनकी कोई संतान नहीं:बेटे के विदेश...

भोपाल में जिस दंपती का मर्डर हुआ…उनकी कोई संतान नहीं:बेटे के विदेश में होने की कहानी सुनाते थे; पड़ोसियों से भी नहीं होती थी बात

भोपाल में एक बुजुर्ग दंपती हेमंत बारीक और शकुंतला बारीक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 26 जून को उनके शव डिकंपोज्ड स्थिति में ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित घर से बरामद किए गए। पुलिस कई थ्योरियों को लेकर जांच में जुटी है। इस बीच, दंपती की जिंदगी से जुड़ी चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। परिजनों के अनुसार- दोनों संतान नहीं होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहते थे। बढ़ती उम्र के साथ दोनों के बीच विवाद भी बढ़ने लगे थे। दंपती की भाभी शिवानी ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं थी। जबकि, पड़ोसियों का कहना है कि दोनों ने कॉलोनी में लोगों को यह बताया हुआ था कि उनका एक बेटा है। वह विदेश में रहता है। घटना के बाद शुरुआती पूछताछ में पुलिस को भी यही जानकारी मिली थी, लेकिन बाद में रिश्तेदारों ने स्पष्ट किया कि दंपती की कोई संतान नहीं थी। पड़ोसियों से सामान्य नहीं थे रिलेशन पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि हेमंत और शकुंतला का आसपास रहने वाले लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं था। वे अधिकतर अकेले ही रहते थे। पड़ोसियों से भी बहुत कम बातचीत करते थे। महिला के मुताबिक- यदि कभी बच्चों की गेंद उनके घर में चली जाती थी तो हेमंत काफी नाराज हो जाते थे। इसी वजह से मोहल्ले के लोगों से उनके संबंध सामान्य नहीं थे। संपत्ति विवाद के एंगल पर जांच पुलिस का कहना है कि दंपती के सामाजिक और पारिवारिक जीवन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या उनकी निजी परिस्थितियों का इस घटना से कोई संबंध है या नहीं। वहीं, हत्या के मामले में संपत्ति विवाद सहित अन्य सभी संभावित एंगल पर भी जांच जारी है। पुलिस परिजनों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा सकें। सामाजिक मेलजोल से बचते थे दोनों पड़ोसियों के अनुसार, दंपती का कॉलोनी के लोगों से ज्यादा संपर्क नहीं था। दोनों अकेले रहना पसंद करते थे। सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाए रखते थे। कॉलोनी में उन्होंने यह बात बता रखी थी कि उनका बेटा विदेश में रहता है। पुलिस इन तथ्यों की भी जांच कर रही है कि क्या किसी खास वजह से उन्होंने अफवाह फैलाई थी। क्राइम ब्रांच की 6 टीमें जांच में जुटी
मामले की जांच में जुटी पुलिस को मौके से देसी पिस्टल के तीन खाली कारतूस मिले हैं। मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की 6 टीमें और करीब 30 विशेषज्ञ लगाए गए हैं। पुलिस दो करोड़ की संपत्ति, पारिवारिक संबंध और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। किराए पर रहने वाले छात्रों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डॉक्टर का अनुमान है कि गोली 5 से 7 फीट की दूरी से मारी गई है यह खबर भी पढ़ें… भोपाल में दंपती के सिर में गोली मारकर हत्या भोपाल के ऐशबाग के सुदामा नगर में बुजुर्ग दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने कुछ दूरी से फायरिंग की। दोनों के सिर में गोली लगी, जबकि महिला की कमर के पास भी एक गोली धंसी मिली। शुक्रवार रात बंद कमरे से दोनों के शव खून से सने बरामद हुए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here