Homeमध्यप्रदेशभोपाल में एमडी ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; चाय कैफे...

भोपाल में एमडी ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार; चाय कैफे की आड़ में कॉलेज छात्रों को बेच रहे थे

भोपाल में युवाओं और कॉलेज छात्रों को एमडी ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का खुलासा करते हुए अयोध्यानगर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 3 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक मारुति इग्निस कार और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 6.50 लाख रुपए बताई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी चाय कैफे की आड़ में ड्रग्स का कारोबार करते थे और कॉलेज छात्रों को अपना मुख्य ग्राहक बनाते थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मीनाल रेजिडेंसी क्षेत्र में दो युवक एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। सस्ते में खरीदते, छात्रों को महंगे दाम पर बेचते थे ड्रग्स पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एमडी ड्रग्स कम कीमत पर खरीदते थे और अधिक मुनाफा कमाने के लिए कॉलेज छात्रों और युवाओं को ऊंचे दाम पर बेचते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी चाय कैफे को मिलने-जुलने और सौदेबाजी का माध्यम बनाकर ड्रग्स की सप्लाई करते थे ताकि किसी को संदेह न हो। दोनों आरोपी भोपाल के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय हर्ष सोनी, निवासी छत्रपति नगर, अयोध्या बायपास और 26 वर्षीय दीपक ठाकुर, निवासी राधाकृष्णपुरम कॉलोनी, खेजड़ा, अयोध्या बायपास के रूप में हुई है। हर्ष बीई तक पढ़ा है और निजी कंपनी में काम करता है, जबकि दीपक 12वीं तक पढ़ा है और चाय कैफे का संचालन करता है। नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस अब दोनों आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे एमडी ड्रग्स किससे खरीदते थे और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करते थे। ड्रग्स तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ अयोध्यानगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here