Homeमध्यप्रदेशभोपाल में एआर रहमान की आवाज गूंजने को तैयार:फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन...

भोपाल में एआर रहमान की आवाज गूंजने को तैयार:फिल्म ‘पेद्दी’ के प्रमोशन के लिए सितारों का जमावड़ा, उमड़े फैंस, राम चरण और सोनम कपूर पहुंचे

राजधानी भोपाल में संगीत प्रेमियों के लिए आज खास मौका है। मशहूर संगीतकार और गायक एआर रहमान आज शहर में लाइव कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम भेल दशहरा मैदान शुरू होने वाला है। सभी के लिए प्रवेश खुला रखा है। कॉन्सर्ट और फिल्म प्रमोशन के लिए दिव्येंदु शर्मा, ज्हान्वी कपूर, और रवि किशन और राम चरण पहुंच चुके हैं। भेल दशहरा मैदान पर एआर रहमान को सुनने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी है। पूरा मैदान खचाखच भर गया है। ठीक 8:30 बजे से रहमान का कॉन्सर्ट शुरू हो जाएगा। कॉन्सर्ट के पहले रवि किशन ने किा कि और भोपाल में क्यों पूरे मध्य प्रदेश में क्यों पूरे नॉर्थ में यहां से संदेशा क्या जाएगा? क्यों यह सिनेवाले के हम भोपाल के इस धरती पर आए हैं? मैं आकर आपको जरूर बताऊंगा। राम चरण और जान्ह्वी कपूर ने मंच से भोपाल के लोगों का धन्यवाद दिया। दिव्येंदु बोले- यह मेरा तेलुगू सिनेमा में डेब्यू है यह मेरे लिए बेहद खास और इम्पोर्टेंट फिल्म है, क्योंकि यह मेरा तेलुगू सिनेमा में डेब्यू है। जिस तरह आपने मुझे हिंदी सिनेमा और ओटीटी पर हमेशा प्यार दिया है, मैं उम्मीद करता हूं कि इस फिल्म को रिलीज होने पर आप उतना ही प्यार देंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में मेरी शुरुआत इतनी शानदार, मजेदार और प्यार से भरी होगी। मैत्री मूवी मेकर्स और हमारे डायरेक्टर पुच्ची बाबू ने इस पूरी जर्नी को यादगार बना दिया। आप वहां चश्मा लगाए जो दूसरे नंबर पर खड़े हैं, वही हमारे डायरेक्टर साहब हैं। आज वे यहां मौजूद नहीं हैं, लेकिन कमाल के इंसान हैं। उन्होंने बहुत बेहतरीन फिल्म बनाई है। मुझे इस फिल्म में काम करके बहुत मजा आया। अगर आपने ट्रेलर देखा होगा, तो आपको मेरे किरदार की भी थोड़ी झलक मिल गई होगी। यहां आने और हमें सपोर्ट करने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद। मैं आपसे वादा करता हूं कि जब आप यह फिल्म देखेंगे तो आपको बहुत-बहुत मजा आने वाला है।” मंच पर खेल मंत्री विश्वास सारंग पहुंचे और कहा कि मेरा यहां पर मंच पर आना आपका ऐसा ही लग रहा होगा। ऐसा दूरदर्शन में लिखा है, रुकावट के लिए और ध्यान रखिए। यह भोपाल की जनता यह कलाकारों को प्यार करती है। देखिए राजधानी के भेल दशहरा मैदान से तस्वीरें… फिल्म पेद्दी के बारे में फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। बुच्ची बाबू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। ये जान्हवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है। उन्होंने 2024 में फिल्म देवरा से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इससे पहले मुंबई के बीकेसी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। तस्वीरों में देखिए…
राम चरण बोले- ए.आर.रहमान की लाइव परफॉर्मेंस के लिए एक्साइटेड साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म पेद्दी में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राम चरण ने बताया है कि वो इस फिल्म में कुश्ती करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वो भारत के दिल मध्यप्रदेश के भोपाल से शुरुआत करेंगे, जहां ए.आर. रहमान लाइव परफॉर्मेंस देंगे। जब दैनिक भास्कर ने राम चरण से पूछा कि फिल्म का प्रमोशन ‘भारत के दिल’ यानी भोपाल से शुरू करने की क्या वजह रही? तो वो कहते हैं, ‘भोपाल और मध्य प्रदेश के लोग कुश्ती और पारंपरिक खेलों को दिल से प्यार देते हैं। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here