Homeमध्यप्रदेशभोपाल में उमराह के नाम पर 5 लोगों से ठगी:मक्का-मदीना भेजने का...

भोपाल में उमराह के नाम पर 5 लोगों से ठगी:मक्का-मदीना भेजने का दिया झांसा; पार्टनर बनाने के बदले आयुष डॉक्टर से भी लिए 10 लाख

उमराह के लिए मक्का-मदीना भेजने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए लेने के बाद आरोपी ईरान-इजराइल युद्ध का हवाला देकर उन्हें टालता रहा। भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में कोहिनूर हज एंड उमराह सर्विसेज के संचालक हाफिज राहिल खान पर 5 लोगों लाखों रुपए लेने का आरोप है। पीड़ितों का आरोप है कि न उन्हें यात्रा पर भेजा गया और न ही पैसे लौटाए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर एक आयुष डॉक्टर से 10 लाख रुपए लेने की शिकायत भी सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि ठगी की कुल रकम और ज्यादा हो सकती है।

मस्जिद के पास खोली थी ट्रैवल एजेंसी पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक स्थानीय मस्जिद के पास ट्रैवल एजेंसी खोली थी। इसके जरिए लोगों को हज और उमराह के लिए मक्का-मदीना ले जाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि उसने कई लोगों से यात्रा के नाम पर रुपए लिए, लेकिन न तो उन्हें यात्रा पर भेजा और न ही रकम लौटाई। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। रुपए मांगे तो युद्ध का हवाला देकर टालता रहा पीड़ितों के मुताबिक, जब उन्होंने यात्रा नहीं होने पर अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपी ईरान-इजराइल युद्ध का हवाला देकर टालमटोल करता रहा। वह बाद में यात्रा कराने या पैसे लौटाने की बात कहता था। एक पीड़ित को दिया गया यस बैंक का चेक भी बाउंस होने की जानकारी सामने आई है। एफआईआर के बाद और लोग पहुंचे पुलिस के पास पुलिस को शुरुआत में चार-पांच लोगों से करीब 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी की शिकायतें मिली थीं। एफआईआर दर्ज होने और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दो-तीन अन्य लोग भी सामने आए। इनमें एक व्यक्ति से एक लाख रुपए और दूसरे से सात लाख रुपए लेने की बात भी सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि ठगी की कुल रकम और भी ज्यादा हो सकती है। हालांकि, इस रकम की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस अन्य पीड़ितों की जानकारी जुटा रही उप पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, कई लोगों ने पुलिस से संपर्क कर बताया था कि ट्रैवल एजेंसी संचालक ने हज यात्रा पर ले जाने के नाम पर उनसे पैसे लिए, लेकिन न यात्रा कराई और न रकम लौटाई। शिकायतों के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी का पता लगाया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में करीब 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी सामने आई थी। अन्य पीड़ितों के सामने आने से रकम बढ़ सकती है। डीसीपी संतोष पटले के मुताबिक, आरोपी लोगों से हज यात्रा कराने के नाम पर पैसे लेता था। यात्रा नहीं कराने पर रुपए मांगने वाले लोगों को वह इजराइल ईरान में चल रहे हालात का हवाला देकर बाद में यात्रा कराने या रकम लौटाने की बात कहता था। FIR के बाद भी कुछ अन्य लोग शिकायत लेकर पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here